हरेली के मया मं गूंजत हे गुरहा चीला के सुवास

Kanak Durga Jha | Jul 24, 2025, 14:56 IST
Share
Today Hareli Gurha Cheela Sohari prepared every home
Today Hareli Gurha Cheela Sohari prepared every home

आज यानी 24 जुलाई, गुरुवार को हरेली पर्व मनाया जा रहा है। यह पर्व न केवल प्रकृति और हरियाली से जुड़ा होता है, बल्कि पितरों की तृप्ति, शिव-पार्वती पूजन, और पारंपरिक लोकसंस्कृति की अभिव्यक्ति का दिन भी होता है।

हरियाली अमावस्या 24 जुलाई गुरुवार को है। सावन कृष्ण अमावस्या तिथि को हर साल हरियाली अमावस्या मनाई जाती है। इस बार की हरियाली अमावस्या पर गुरु पुष्य योग और सिद्ध योग बन रहा है। स्थाई उन्नति के लिए यह योग शुभ माना जाता है। घर-घर गुरहा (गुड़) चीला और सोहारी जैसे पारंपरिक पकवान बनेंगे।


गेड़ी चढ़ेंगे युवा

कृषि औजारों की पूजा की जाएगी। गली-मोहल्लों में गेड़ी चढ़कर बच्चों व युवाओं की टोलियां भी निकलेंगी। वहीं, श्रावण मास की अमावस्या होने की वजह से शहर के सभी शिवालयों में दिनभर विशेष पूजन-अनुष्ठान होंगे। इस दिन पितरों के निमित्त तर्पण के अलावा शहर में कई धार्मिक और सामाजिक संगठन विभिन्न स्थानों पर पौधे रोपेंगे।

इनकी पूजा करेंगे पितर व्यंकटेश मंदिर के महंत डॉ. कौशलेंद्र प्रपत्राचार्य ने बताया कि हरियाली अमावस्या पर शिव-पार्वती पूजन के साथ ही तुलसी, आम, बरगद, नीम आदि के पौधे रोपने से देव और पितु दोनों प्रसन्न होते हैं। राशि और नक्षत्रों को ध्यान में रखकर पौधे लगाना अधिक लाभदायक होता है।
गुरु पुष्य योग में होगा पर्व- 24 जुलाई को हरियाली अमावस्या गुरु पुष्य और सिद्ध योग के संयोग में मनाई जाएगी, जिससे इसका धार्मिक महत्व और बढ़ गया है।

गेड़ी, चीला और लोक परंपराएं- बच्चे व युवा गेड़ी चढ़ेंगे, और घरों में पारंपरिक व्यंजन जैसे गुरहा चीला व सोहारी बनेंगे।

शिवालयों में विशेष पूजन- श्रावण अमावस्या होने के कारण सभी शिवालयों में भव्य पूजा, अभिषेक और अनुष्ठान आयोजित होंगे।

पितरों के लिए तर्पण- ब्रह्म मुहूर्त या सूर्योदय के बाद तर्पण किया जाएगा। यह पितरों को प्रसन्न कर वंशजों को आशीर्वाद दिलाता है।

पौधरोपण से मिलेगी पुण्यफल- बरगद, आम, नीम और तुलसी जैसे पौधों का रोपण देवता और पितर दोनों को संतुष्ट करता है।



डॉ. प्रपन्नाचार्य ने बताया कि सावन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 24 जुलाई को 02:28 एएम में हो रही है। वहीं हरियाली अमावस्या का समापन 25 जुलाई को रात 12:40 एएम में होगा। लेकिन उदयातिथि के अनुसार हरियाली अमावस्या का पर्व 24 जुलाई को मनाया जाएगा।

हरियाली अमावस्या पर तर्पण का समय

पीतांबरा पाठी के पीठाधीश्वर आचार्य दिनेश महाराज ने बताया कि हरियाली अमावस्या के दिन पितरों के लिए तर्पण करने की परंपरा है। हरियाली अमावस्या का स्नान ब्रह्म मुहूर्त में कर सकते हैं या फिर सूर्योदय 05:38 बजे या उसके बाद कर सकते हैं। स्नान के बाद काले तिल, सफेद फूल और पानी से कुशा की मदद से तर्पण दें। तर्पण का जल पितरों को मिलता है, जिससे वे तृप्त होकर खुश होते हैं। अपने वंश को सुख, समृद्धि, संतान, शांति, उन्नति आदि का आशीर्वाद देते हैं।

हरेली | hareli | Chhattisgarhi festival Hareli | Hareli Festival | hareli parv | hareli tihar 2025 | हरियाली अमावस्या महत्व | हरियाली अमावस्या शुभ मुहूर्त

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • हरियाली अमावस्या
  • हरियाली अमावस्या महत्व
  • हरियाली अमावस्या शुभ मुहूर्त
  • Hareli Festival
  • Chhattisgarhi festival Hareli
  • hareli
  • हरेली
  • hareli parv
  • hareli tihar 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा