छत्तीसगढ़ में आया नया पारदर्शी कंपोजिट गैस सिलेंडर, दिखेगी बची हुई गैस

Aishwarya Dwivedi | Aug 07, 2026, 09:20 IST
Share
पारदर्शी LPG गैस सिलेंडर लॉन्च
पारदर्शी LPG गैस सिलेंडर लॉन्च

छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त से 10 किलो वाला पारदर्शी गैस सिलेंडर मिलेगा। यह बेहद हल्का और सुरक्षित है। ऐप से ऑनलाइन बुकिंग के महज चार घंटे में इसकी डिलीवरी घर पर हो जाएगी।

समझें क्या है पूरा मामला

  • छत्तीसगढ़ में पहली बार 10 किलो का हल्का सिलेंडर मिलेगा।
  • ऑनलाइन बुकिंग के महज चार घंटे में डिलीवरी हो जाएगी।
  • 15 अगस्त से रायपुर जिले से इसकी शुरुआत की जा रही है।
  • यह सिलेंडर पारदर्शी है जिससे अंदर की गैस साफ दिखेगी।
  • नए कनेक्शन के लिए 3 हजार रुपए सिक्योरिटी मनी देनी होगी।

LPG ग्राहकों को बड़ी राहत

छत्तीसगढ़ के एलपीजी (LPG – Liquefied Petroleum Gas) ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य में पहली बार 10 किलोग्राम वाला कंपोजिट सिलेंडर मिलने जा रहा है। यह पारंपरिक लोहे के सिलेंडर से काफी हल्का और आधुनिक है।

पेट्रोलियम कंपनियों की आधिकारिक ऐप से बुकिंग करने के बाद केवल 4 घंटे के भीतर सिलेंडर की होम डिलीवरी कर दी जाएगी। इस सुविधा की शुरुआत 15 अगस्त से सबसे पहले रायपुर जिले में की जाएगी। इसके बाद इसे राज्य के अन्य जिलों में भी लागू किया जाएगा।

पारदर्शी बॉडी और बेहतर सुरक्षा

इस नए सिलेंडर की सबसे बड़ी खासियत इसकी पारदर्शी बॉडी है। इससे उपभोक्ता बाहर से ही देख सकेंगे कि अंदर कितनी गैस बाकी बची है। अब गैस खत्म होने का अचानक पता चलने जैसी दिक्कत नहीं होगी।

यह सिलेंडर फाइबर ग्लास और पॉलीमर से तैयार किया गया है। इस वजह से इसमें जंग नहीं लगता और दुर्घटना या ब्लास्ट का खतरा भी न के बराबर होता है। हल्का होने के कारण इसे एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाना काफी आसान है।

कनेक्शन की कीमत और रिफिल चार्ज

नया गैस कनेक्शन लेने के लिए ग्राहकों को अमानत राशि के रूप में करीब 3 हजार रुपए देने होंगे। इसके अलावा 250 रुपए रेगुलेटर शुल्क के रूप में लिए जाएंगे। यह डिपॉजिट राशि पूरी तरह से रिफंडेबल (Refundable) होगी। यानी कनेक्शन वापस करने पर पूरी रकम लौटा दी जाएगी।

10 किलो की एक रिफिल की कीमत रायपुर में 715 रुपए से 730 रुपए तक होगी। एक बार डिपॉजिट राशि जमा करने के बाद ग्राहकों को केवल रिफिल का ही भुगतान करना होगा।

सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध

यह नया सिलेंडर सभी वर्गों के ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेगा। जिन लोगों के पास पहले से 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर मौजूद है, वे भी इसे ले सकते हैं। इमरजेंसी में या कम खपत वाले छोटे परिवारों के लिए यह सिलेंडर बेहद उपयोगी साबित होगा।

कंपोजिट गैस सिलेंडर कानया कनेक्शन लेने की प्रक्रिया भी काफी सरल रखी गई है। ग्राहकों को केवल अपना आधार कार्ड, एक नया आवेदन फॉर्म और एक शपथ पत्र जमा करना होगा। किसी भी नजदीकी गैस एजेंसी में जाकर या मोबाइल ऐप से सीधे आवेदन किया जा सकता है।

FAQ

  1. 10 किलो वाला नया फाइबर सिलेंडर छत्तीसगढ़ में कब से मिलेगा?
    उत्तर: यह नया सिलेंडर 15 अगस्त से सबसे पहले रायपुर जिले में मिलेगा। इसके बाद इसे चरणबद्ध तरीके से पूरे छत्तीसगढ़ में लागू किया जाएगा।
  2. नया 10 किलो वाला गैस कनेक्शन लेने में कितना खर्च आएगा?
    उत्तर: नए कनेक्शन के लिए अमानत राशि के तौर पर करीब 3,000 रुपये और रेगुलेटर के 250 रुपये देने होंगे। यह सिक्योरिटी मनी पूरी तरह रिफंडेबल होगी।
  3. नए कंपोजिट सिलेंडर की खासियत क्या है?
    उत्तर: यह सिलेंडर बहुत हल्का, जंग-रहित और सुरक्षित फाइबर ग्लास से बना है। यह पारदर्शी है, जिससे इसमें बची हुई गैस को बाहर से ही देखा जा सकता है।

यह खबरें भी पढ़ें...

रसोई और जेब से जुड़ी खबर | 16 तक e-KYC नहीं कराई तो 2935 रु. में पड़ेगा 947 रु. का LPG सिलेंडर !

कमर्शियल LPG सिलेंडर फिर हुआ सस्ता, कीमतों में 200 रुपए की आई गिरावट

LPG, रेलवे से स्पीड पोस्ट तक, 1 अगस्त से होंगे बड़े बदलाव, जेब पर पड़ेगा असर

क्या फिर बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल और LPG के दाम, ट्रंप के फैसले ने बढ़ाई टेंशन

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • आधार कार्ड
  • रायपुर
  • LPG
  • कंपोजिट गैस सिलेंडर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग