व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए फंसाया...ऐसे खाली कर दिया बैंक अकाउंट
thesootr Desk | May 12, 2025, 14:27 IST
Trapped WhatsApp emptied bank account whatsapp scam chattisgarh the sootr
छत्तीसगढ़ की राजधानी में निजी कंपनी के मैनेजर से ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में अधिक लाभ का लालच देकर 57 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने खुद को ट्रेडिंग एक्सपर्ट बताते हुए पीड़ित से संपर्क किया और व्हाट्सएप के जरिए शेयर इन्वेस्टमेंट का झांसा दिया।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक निजी कंपनी के मैनेजर हरीश सालुखे से ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में अधिक लाभ का लालच देकर 57 लाख रूपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने खुद को ट्रेडिंग एक्सपर्ट बताते हुए पीड़ित से संपर्क किया और मोबाइल और व्हाट्सएप के जरिए शेयर इन्वेस्टमेंट का झांसा दिया।
ये खबर भी पढ़ें... 14 वर्षीय लड़की बनी मां...आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे
साइबर ठगों ने पीड़ित को एक व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल किया, जहां उन्हें ट्रेडिंग लाभ के फर्जी SMS और स्टेटमेंट भेजे जाते रहे। इससे उन्हें यकीन हो गया कि उनका पैसा सही जगह लग रहा है। लेकिन जब उन्होंने लाभ के पैसे निकालने की कोशिश की तो उन्हें और पैसे ट्रांसफर करने को कहा गया।
ये खबर भी पढ़ें... झारखंड के खनन माफिया ने छत्तीसगढ़ के आरक्षक को ट्रैक्टर से कुचला
करीब एक-डेढ़ महीने की अवधि में ठगों ने हरीश सालुखे से कुल 57 लाख रुपए अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए। जब पीड़ित ने बार-बार रकम निकालने की कोशिश की और हर बार नई रकम जमा करने की मांग की गई, तब जाकर उन्हें शक हुआ।
पीड़ित ने तुरंत पुरानी बस्ती थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7.5 लाख रुपए की राशि को संबंधित बैंक खातों में फ्रीज (होल्ड) करा दिया।
ये खबर भी पढ़ें... अब NIT में पढ़ाएंगे ऐसे कोर्स जिसकी इंडस्ट्री में काफी डिमांड
जांच में सामने आया है कि ठगों ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र और बंधन बैंक जैसे बैंकों के म्यूल एकाउंट्स का इस्तेमाल कर ट्रांजैक्शन किए और तुरंत रकम विड्रॉल कर ली। अब पुलिस इन खातों की जांच कर रही है ताकि आरोपी साइबर ठगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।
टीआई योगेश कश्यप ने लोगों से अपील की है कि कोई भी निवेश करने से पहले संबंधित कंपनी या प्लेटफॉर्म की पुष्टि अवश्य करें। व्हाट्सएप या फोन कॉल पर मिले किसी भी निवेश सुझाव या लिंक पर भरोसा न करें, क्योंकि यह साइबर ठगी का हिस्सा हो सकता है।
ये खबर भी पढ़ें... जेल से छूटते ही 13 चोरियां: जेवर गलाए, पैसों से कराई गोवा-केरल की सैर
whatsapp | scam | trading | Raipur | fraud | chattisgarh | शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी
ये खबर भी पढ़ें... 14 वर्षीय लड़की बनी मां...आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे
व्हाट्सएप से बनाया भरोसा
ये खबर भी पढ़ें... झारखंड के खनन माफिया ने छत्तीसगढ़ के आरक्षक को ट्रैक्टर से कुचला
खातों में भेजे 57 लाख
राशि निकालने से रोका गया
ये खबर भी पढ़ें... अब NIT में पढ़ाएंगे ऐसे कोर्स जिसकी इंडस्ट्री में काफी डिमांड
म्यूल अकाउंट्स की जांच में जुटी पुलिस
सावधान रहें, अनजान लिंक या कॉल से बचें
ये खबर भी पढ़ें... जेल से छूटते ही 13 चोरियां: जेवर गलाए, पैसों से कराई गोवा-केरल की सैर
whatsapp | scam | trading | Raipur | fraud | chattisgarh | शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग