आदिम जाति विकास विभाग : 33 मुख्य कार्यपालन अधिकारी और क्षेत्र संयोजक बदले
VINAY VERMA | Jun 30, 2026, 20:59 IST
आदिम जाति विकास विभाग में भारी उलटफेर
छत्तीसगढ़ के आदिम जाति विकास विभाग ने 33 मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और क्षेत्र संयोजकों का तबादला किया है। सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें 15 दिनों के भीतर नई जगह पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
Raipur। छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास विभाग ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से एक बड़ा फेरबदल करते हुए जनपद पंचायतों में पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO) और क्षेत्र संयोजकों के बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। राज्यपाल के नाम जारी इस आदेश के तहत तत्काल प्रभाव से कुल 33 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। ट्रांसफर किए गए सभी अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर अपनी नवीन पदस्थापना वाली जगहों पर कार्यभार ग्रहण करने और प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का सख्त निर्देश दिया गया है।
आदेश के मुताबिक, गरियाबंद जनपद पंचायत के सीईओ अमजद जाफरी को अब नवा रायपुर स्थित कार्यालय-आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जनजाति विकास में पदस्थ किया गया है। वहीं, जगदलपुर (बस्तर) के सीईओ अमित भाटिया को नारायणपुर जिले के ओरछा जनपद पंचायत का नया सीईओ बनाया गया है। इनके अलावा ओरछा के सीईओ लोकेश्वर (क्षेत्र संयोजक) को राजनांदगांव जिले में सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय भेजा गया है।
अंबिकापुर के प्रभारी सीईओ आर.एस. सेंगर को सूरजपुर जिले के रामानुजनगर का प्रभारी सीईओ नियुक्त किया गया है। वहीं, रामानुजनगर के सीईओ संजय कुमार राय को कोरबा जिले की कमान सौंपी गई है। नवा रायपुर कमिश्नर ऑफिस में पदस्थ सहायक जनसंपर्क अधिकारी गुरमीत सिंह को नारायणपुर जनपद पंचायत का प्रभारी सीईओ बनाया गया है, जबकि कुनकुरी (जशपुर) के सीईओ के. के. श्रीवास को कोरबा जिले के पाली जनपद पंचायत में प्रभारी सीईओ के रूप में स्थानांतरित किया गया है। तमनार (रायगढ़) के सीईओ संजय कुमार चंद्रा अब कुनकुरी (जशपुर) के नए सीईओ होंगे।
बस्तर के सीईओ भानुप्रताप चुरेन्द्र को कांकेर के नरहरपुर का सीईओ बनाया गया है, जबकि बीजापुर के सीईओ पी.आर.साहू का तबादला बालोद जिले में सहायक आयुक्त कार्यालय में किया गया है। सुकमा के कोंटा जनपद के सीईओ नारद राम मांझी को धमतरी जिले के नगरी का जिम्मा मिला है।
इसी तरह दंतेवाड़ा के सीईओ प्रदीप पटेल को भानुप्रतापपुर (कांकेर) और भानुप्रतापपुर के सीईओ गैन्दलाल चुरेन्द्र को मैनपुर (गरियाबंद) भेजा गया है। मैनपाट (सरगुजा) की सीईओ खुशबु शास्त्री को लखनपुर (सरगुजा) का नया सीईओ नियुक्त किया गया है, और उनके स्थान पर सूरजपुर के प्रभारी सीईओ हरनारायण खोटेल को मैनपाट का नया प्रभारी सीईओ बनाया गया है।
यह पूरी तबादला सूची राज्य सरकार के समन्वय में अनुमोदन के बाद जारी की गई है। आदिम जाति विकास विभाग की तरफ से आदेश जारी किया गया है।
आदिम जाति विकास विभाग ने 33 अधिकारियों के तबादले किए हैं।
सूची में जनपद पंचायतों के CEO और क्षेत्र संयोजक शामिल हैं।
सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर नई जगह जॉइन करना होगा।
अमजद जाफरी को नवा रायपुर आयुक्त कार्यालय भेजा गया है।
अमित भाटिया को ओरछा जनपद पंचायत का CEO बनाया गया है।
आर.एस. सेंगर को रामानुजनगर का प्रभारी CEO बनाया गया है।
संजय कुमार राय को कोरबा जिले में नई जिम्मेदारी दी गई है।
यह आदेश प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से जारी हुआ है।
छत्तीसगढ़ शासन का बड़ा फैसला; तनाव मुक्त होंगे अफसर-कर्मचारी, सरकार देगी 12 दिन की स्पेशल लीव
आदिम जाति विकास विभाग में तीन दर्जन अफसरों के ट्रांसफर , देखें लिस्ट
Chhattisgarh के आदिम जाति विभाग का मामला | 11 मरों को नौकरी
नारायणपुर में नक्सलियों के ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और 24 लाख कैश जब्त
लिस्ट में प्रमुख नाम
नए प्रभार
क्षेत्रीय उलटफेर हुआ
इसी तरह दंतेवाड़ा के सीईओ प्रदीप पटेल को भानुप्रतापपुर (कांकेर) और भानुप्रतापपुर के सीईओ गैन्दलाल चुरेन्द्र को मैनपुर (गरियाबंद) भेजा गया है। मैनपाट (सरगुजा) की सीईओ खुशबु शास्त्री को लखनपुर (सरगुजा) का नया सीईओ नियुक्त किया गया है, और उनके स्थान पर सूरजपुर के प्रभारी सीईओ हरनारायण खोटेल को मैनपाट का नया प्रभारी सीईओ बनाया गया है।
आदेश हुआ जारी
महत्वपूर्ण तथ्य
सूची में जनपद पंचायतों के CEO और क्षेत्र संयोजक शामिल हैं।
सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर नई जगह जॉइन करना होगा।
अमजद जाफरी को नवा रायपुर आयुक्त कार्यालय भेजा गया है।
अमित भाटिया को ओरछा जनपद पंचायत का CEO बनाया गया है।
आर.एस. सेंगर को रामानुजनगर का प्रभारी CEO बनाया गया है।
संजय कुमार राय को कोरबा जिले में नई जिम्मेदारी दी गई है।
यह आदेश प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से जारी हुआ है।
FAQ
- छत्तीसगढ़ में कितने अधिकारियों का तबादला हुआ है?
आदिम जाति विकास विभाग ने कुल 33 अधिकारियों का तबादला किया है। - किन अधिकारियों के तबादले किए गए हैं?
जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और क्षेत्र संयोजक बदले गए हैं। - नई जगह कार्यभार संभालने की समय सीमा क्या है?
सभी अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर नई पदस्थापना पर जॉइन करना होगा।
यह खबरें भी पढ़े....
आदिम जाति विकास विभाग में तीन दर्जन अफसरों के ट्रांसफर , देखें लिस्ट
Chhattisgarh के आदिम जाति विभाग का मामला | 11 मरों को नौकरी
नारायणपुर में नक्सलियों के ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और 24 लाख कैश जब्त
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA