सियासत में फिर सक्रिय हुए टीएस सिंहदेव, क्या गुल खिलाएगी बघेल और बैज के साथ जुगलबंदी

Arun Tiwari | May 27, 2026, 16:02 IST
Share
ts-singh-deo-political-alliance-baghel-baij
ts-singh-deo-political-alliance-baghel-baij

छत्तीसगढ़ में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की सक्रियता और भूपेश बघेल व दीपक बैज के साथ उनकी जुगलबंदी ने सियासत गरमा दी है, जिसे कांग्रेस में एकजुटता का नया संकेत माना जा रहा है।

RAIPUR: छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर बाबागिरी शुरू हो गई है। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव जिस तरह से एक्टिव हुए हैं उससे सियासत का पारा चढ़ गया है।सिंहदेव कभी भूपेश बघेल के साथ कार में सवार हो रहे हैं, तो कभी दीपक बैज के साथ भूख हड़ताल पर बैठ रहे हैं। इतना ही नहीं वे मोदी और विष्णु सरकार पर भी खूब निशाना साध रहे हैं। सवाल यह उठ रहा कि बाबा की सक्रियता क्या कोई नया गुल खिलाने वाली है। क्या बाबा की बघेल और बैज से जुगलबंदी क्या कांग्रेस की नई राजनीति की तरफ इशारा कर रही है।

स्टेयरिंग पर सिंहदेव:

छत्तीसगढ़ की सियासत में लंबे समय बाद एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने खुद कार चलाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपने साथ बैठाकर संदेश दिया कि कांग्रेस के बड़े नेता एकजुट हैं। सूरजपुर जिले में चल रहे कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के बीच दोनों नेताओं का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में टीएस सिंहदेव ड्राइविंग सीट पर नजर आ रहे हैं, जबकि बगल वाली सीट पर भूपेश बघेल बैठे दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान सिंहदेव ने कहा कि “हम हमेशा साथ हैं”, जिससे पार्टी के भीतर चल रही खींचतान की अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश मानी जा रही है।

बैज के साथ धरने पर बैठे:

विश्रामपुर थाने के सामने कांग्रेस का धरना पिछले दो दिनों से जारी था। कांग्रेस नेताओं ने पार्टी पदाधिकारी नरेंद्र जैन पर दर्ज मामले को लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ था। धरने में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, टीएस सिंहदेव और भूपेश बघेल समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। बैज के साथ सिंहदेव ने भूख हड़ताल की, जो दूसरे दिन समाप्त हो गई।

पुलिस पर राजनीतिक दवाब:

धरना स्थल पर कांग्रेस नेताओं ने पुलिस कार्रवाई को राजनीतिक दबाव में की गई कार्रवाई बताया। टीएस सिंहदेव ने सवाल उठाते हुए कहा कि आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है तो हथियार की बरामदगी कहां है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी माहौल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को परेशान करने के लिए यह कार्रवाई की गई। कांग्रेस नेताओं ने आंदोलन स्थगित करने का फैसला लिया। इसके बाद भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव एक साथ रवाना हुए। दोनों नेताओं की साथ मौजूदगी को कांग्रेस संगठन के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है, क्योंकि हाल के दिनों में पार्टी के भीतर बयानबाजी को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज थीं।

यह खबरें भी पढ़ें...

रतलाम में भाजपा नेताओं का विपक्ष पर हमला, कहा- राजनीति में ऐसे कॉकरोच आते-जाते रहते हैं

क्या कांग्रेस में खत्म होने वाला है बुजुर्ग राजनीति का दौर, दीपक बैज के बयान से युवा सियासत पर बहस

फ्रीबीज की राजनीति: चुनावी कैश बांटकर देश का भविष्य गिरवी रख रही सरकारें

एमपी हनी ट्रेप पार्ट 1: क्या था 2019 का हनी ट्रैप कांड, जिसने हिला दी थी मध्य प्रदेश की राजनीति?

Tags:
  • भूपेश बघेल
  • टीएस सिंहदेव
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा