महादेव सट्टा एप केस: आरक्षक समेत दो आरोपियों को कोर्ट ने 7 दिन की ED रिमांड पर भेजा, छापेमारी में मिला था करोड़ों का कैश

Vikram Jain | Nov 03, 2023, 24:00 IST
Share
महादेव सट्टा एप केस: आरक्षक समेत दो आरोपियों को कोर्ट ने 7 दिन की ED रिमांड पर भेजा, छापेमारी में मिला था करोड़ों का कैश
महादेव सट्टा एप केस: आरक्षक समेत दो आरोपियों को कोर्ट ने 7 दिन की ED रिमांड पर भेजा, छापेमारी में मिला था करोड़ों का कैश

महादेव सट्टा ऐप केस में पुलिस आरक्षक समेत 2 आरोपियों को कोर्ट ने 7 दिन की ED की रिमांड पर भेजा है।

शिवम दुबे, RAIPUR. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रायपुर और भिलाई में हुई कार्रवाई में मामले पुलिस आरक्षक समेत 2 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। शुक्रवार को ईडी ने आरक्षक भीम सिंह यादव और असीन उर्फ बप्पा दास को विशेष अदालत में पेश करते हुए 14 दिनों की रिमांड मांगी थी, वहीं कोर्ट ने दोनों को 7 दिन की ED रिमांड पर भेज दिया है। अब मामले में अगली सुनवाई 10 नवंबर को होगी।

दोनों आरोपियों के नाम असीन उर्फ बप्पा और भीम सिंह यादव बताए गए हैं। आरोपियों में शामिल भीम सिंह यादव छत्तीसगढ़ पुलिस में कांस्टेबल है जो सुपेला थाने में तैनात रहा हैं। ED ने गुरुवार को रायपुर और भिलाई में छापामार कार्रवाई करते हुए 20 करोड़ से ज्यादा रुपए जब्त किए हैं, जिसमें से 5 करोड़ 39 लाख कैश और 15 करोड़ से ज्यादा बैंक अकाउंट में फ्रीज किए गए हैं। ED ने असीम उर्फ बप्पा से 5 करोड़ 39 लाख रुपए कैश बरामद किया।

सौरभ पांडेय ने द सूत्र को बताया

ED के वकील सौरभ पांडेय का कहना है कि महादेव बेटिंग एप से संबंधित जांच जारी थी, इस जांच के दौरान कुछ ऐसे सबूत मिले जो महादेव एप से सम्बंधित थे। यह भी पता चला कि कुछ लोग इसी एप से कमाए गए अवैध पैसे को ट्रांसफर करने का काम कर रहे हैं। इसको लेकर के ईडी ने एक सर्च ऑपरेशन किया था, जिसमें असीन दास उर्फ बप्पा जिसके पास से करीब 5 करोड़ 39 लाख रुपए मिले हैं वह भी कैश में। असीम दास ट्रायटन होटल में रुका हुआ था। कुछ पैसा उसकी गाड़ी से मिला और कुछ पैसा होटल के कमरे से मिला। इसके बाद पूछताछ में उसने ईडी को अपने भिलाई वाले घर का पता बताया।

आरोपियों के दुबई से जुड़े तार

सौरभ पांडे ने कहा है कि दूसरा आदमी जिसको गिरफ्तार किया गया है, उसका नाम भीम सिंह यादव है जो सुपेला थाना में कांस्टेबल है। अब ऐसे में एक बात जो सामने आई वह यह थी कि उसने तीन बार दुबई की यात्रा की है। इसमें से दो यात्राओं में यह व्यक्ति महादेव ऐप के जो मुख्य किरदार सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल से मिला उनसे मिला है। वहीं जांच में यह भी प्रयास किया जा रहा है कि जो बुकिंग कराई गई थी दुबई जाने के लिए वह मुख्य किरदार ने ही कराई थी। मामले को लेकर जब आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया तब ईडी ने 14 दिन की रिमांड मांगी थी मगर न्यायालय ने 7 दिन की रिमांड दी है।

10 नवंबर को अगली पेशी

सौरभ पांडेय ने बताया कि अब 10 नवंबर को दोपहर 12 बजे इन दोनों को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसी बात को जानने के लिए की पैसे का स्रोत क्या था हम हमारे प्राथमिक जांच में उसकी जांच कर रहे हैं। ईडी की तरफ से वकील सौरभ पांडे ने यह भी बताया की कई ऐसे बेनामी कहते हैं जिनको फ्रिज किया गया है, उसकी कीमत लगभग 15 करोड़ रुपए के आसपास की है।

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • Mahadev Satta App case
  • ED action in Raipur and Bhilai
  • Mahadev Satta App Case Accused produced
  • महादेव सट्टा ऐप केस
  • रायपुर और भिलाई में ED की कार्रवाई
  • महादेव सट्टा ऐप केस आरोपियों की पेशी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा