बाबा महाकाल को प्रसन्न करने सगे भाइयों ने विष पिया!, दोनों की मौत

Marut raj | Oct 18, 2024, 18:31 IST
Share
Two brothers died while Practicing Tantra Sadhna in Sakti district the sootr
Two brothers died while Practicing Tantra Sadhna in Sakti district the sootr

Practicing Tantra Sadhna : सक्ती जिले में तंत्र साधना कर रहे सगे भाइयों की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। एसपी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवकों की मौत विषाक्त पदार्थ के सेवन से होना बताई गई है।

Practicing Tantra Sadhna : छत्तीसगढ़ में बंद कमरे में तंत्र साधना के दौरान 2 सगे भाइयों की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि दोनों युवकों की मौत विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से हुई है। वहीं, परिवार के 4 सदस्य पागलों की तरह चिल्लाते हुए बेहोश हो गए थे। बताया जा रहा है कि ये लोग 7 दिन से तंत्र साधना कर रहे थे। पूजा स्थल पर उज्जैन के किसी बाबा का फोटो भी मिला है।

घर के अंदर से आ रही थी चिल्लाने की आवाज

पुलिस का कहना है कि तांदुलडीह गांव में रहने वालीं फिरित बाई के पति की मौत हो चुकी है। उज्जैन के किसी बाबा की फोटो रखकर वह घर के एक कमरे में तांत्रिक साधना कर रही थीं। यह सब 7 दिन से चल रहा था। इसमें उनके 3 बेटे और 2 बेटियां शामिल थीं।

अचानक उनके घर से चिल्लाने की आवाजें सुनकर पड़ोसियों ने रिश्तेदार को खबर दी। इस पर फिरित बाई का भतीजा वहां पहुंचा। उसने पड़ोसियों के साथ मिलकर घर का दरवाजा खुलवाया। फिरित बाई ने गेट खोलते हुए कहा कि घर में पूजा-पाठ चल रही है।

नागलोक से कथा सुनने आए हैं

इस बीच ग्रामीणों ने घर में झांककर देखा तो विकास गोड़ ( 25 ) और विक्की गोड़ ( 22 ) जमीन पर पड़े हुए थे। बाकी लोग भी चिल्ला रहे थे। इस पर गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस पहुंची तो महिला बोली कि सत्संग सुनने के लिए यहां बैठ जाओ। वह अपनी दोनों बेटियों को सामने बैठाए हुए थी। वह बोल रही थी कि नागलोक से भी लोग आए हैं। इस दौरान महिला उज्जैन वाले बाबा के जयकारे लगवाती है। वहीं, जमीन पर पड़े अपने दोनों बेटों के बारे में कहती है कि वे दोनों सत्संग सुनने गए हैं।

दोनों युवकों को दिया जहर

पुलिस ने महिला, उसकी 2 बेटियों और एक बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां चारों की मानसिक स्थिति खराब बताई जा रही है। शुक्रवार को आई पीएम रिपोर्ट में दोनों युवकों की ओर से विषाक्त पदार्थ का सेवन करने किए जाने की बात सामने आई है। इस पर एसपी अंकिता शर्मा का कहना है कि पूरे परिवार ने किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन किया था।

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • CG News
  • Tantra mantra
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
  • chhattisgarh witchcraft
  • छत्तीसगढ़ जादू टोना हत्या
  • chhattisgarh witchcraft murders
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा