बजट को लेकर बीच बैठक में लड़ पड़े दो अफसर, जानें फिर क्या हुआ...
Kanak Durga Jha | Aug 09, 2024, 16:38 IST
Two officers fought during meeting
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की बैठक में अचानक हंगामा होने लगा। दरअसल, दो अफसर बैठक के बीच ही लड़ पड़े। विवाद के दौरान अचानक स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ बैठक से उठकर चले गए।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनएचएम छत्तीसगढ़ राज्य स्वास्थ्य समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। यह बैठक नवा रायपुर के सेक्टर-19 स्थित नवीन स्वास्थ्य भवन में आयोजित की गई थी। इस बैठक में बजट आबंटन और खर्च करने को लेकर अचानक दो अफसर भिड़ गए। बीच बैठक में जब विवाद थमने का नाम नहीं लिया तो, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ बैठक से उठकर चले गए।
बैठक में बजट आबंटन और खर्च करने को लेकर दो अफसर एनएचएम के संचालक डॉ. जगदीश सोनकर और स्वास्थ्य सेवाएं के संचालक रितुराज रघुवंशी भिड़ गए। भरी बैठक में समझाइश के बाद भी जब विवाद नहीं थमा तो स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ यह कहते हुए बैठक छोड़कर चले गए कि पहले आपस में मुद्दों पर चर्चा कर सहमति बना लें, फिर उसे अनुमोदन के लिए बैठक में रखें।
बीच बैठक से उठकर जाने से पहले मनोज पिंगुआ ने कहा - पहले आपस में मुद्दों पर चर्चा कर सहमति बना लें, फिर उसे अनुमोदन के लिए बैठक में रखें। अब कार्यकारिणी समिति की बैठक के लिए नई तारीख का घोषणा की जाएगी। बता दें कि इस बैठक में स्वास्थ्य कार्यक्रमों समेत बजट आबंटन समेत लगभग डेढ़ दर्जन विषयों पर चर्चा कर उसका अनुमोदन किया जाना था।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
लड़ पड़े दो अफसर
बजट को लेकर हुआ विवाद
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari