कहां से आ रही कच्ची शराब... पीने के बाद फिर से दाे की मौत

Kanak Durga Jha | Mar 08, 2025, 11:43 IST
Share
Two people died again after drinking raw liquor janjgir champa the sootr
Two people died again after drinking raw liquor janjgir champa the sootr

Raw liquor Death Case : नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भठली उदयभाठा में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात देसी शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत हो गई।

नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भठली उदयभाठा में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात देसी शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार भठली गांव में गुरुवार शाम को सीता राम सतनामी 65 और रोहित तेंदुलकर 25 शराब पीने के बाद बेहोश हो गए थे।

ये खबर भी पढ़िए...IML मैच रायपुर के स्टेडियम में...सचिन तेंदुलकर आज बरसाएंगे चौके-छक्के

शराब पीने के बाद दोनों के मुंह से निकला झाग

जानकारी के मुताबिक शराब पीने के बाद दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। सीता राम की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं रोहित को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। नवागढ़ थाना प्रभारी भास्कर शर्मा के मुताबिक शराब का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। इसके बाद दोनों के मौत की पुष्टि हो पाएगी।

ये खबर भी पढ़िए...बस्तर को मिलेंगे 3 करोड़ रुपए... नीति आयोग देगा फंड

मृतक रोहित तेंदुलकर पिता किशनचंद तेंदुलकर भठली निवासी 15 मिनट बाद बिगड़ी तबीयत मृतक रोहित तेंदुलकर के भाई ने बताया कि रोहित मजदूरी करने के बाद शाम को घर लौटा था। वह बाइक लेकर घूमने निकला। 15 मिनट बाद उसकी तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली। स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव का ही एक व्यक्ति राम गोपाल दोनों को देसी शराब देकर चला गया। शराब पीने के बाद दोनों के मुंह से झाग निकलने लगा। ये खबर भी पढ़िए...मस्जिदों को देना होगा पाई-पाई का हिसाब, हर महीने होती करोड़ों की कमाई

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

परिजनों ने मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही शराब में जहर की पुष्टि हो सकेगी। इससे पहले भी कि नवागढ़ थाना क्षेत्र के रोगदा और अमोदा गांव में दो साल पहले भी इसी तरह शराब पीने से एक सैनिक समेत तीन लोगों की मौतें हुई थी। वहीं बलौदा थाना क्षेत्र में दो लोगों की मौत हो गई थी। वहीं बीते दो साल की बात करें तो अब तक 9 लोगों की जहरीली शराब से मौत हो चुकी है। ये खबर भी पढ़िए...CG Breaking : पिकनिक स्पॉट में हैवानियत... बंधक बनाकर किया रेप
Tags:
  • CG News
  • Janjgir Champa
  • janjgir champa crime news
  • janjgir champa news in hindi
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा