छत्तीसगढ़ में GST और रॉयल्टी के समान नियम, नई व्यवस्था लागू

VINAY VERMA | May 23, 2026, 15:51 IST
Share
uniform-gst-royalty-rules-new-system
uniform-gst-royalty-rules-new-system

छत्तीसगढ़ सरकार ने पूरे राज्य में एक समान GST और रॉयल्टी नियम लागू कर दिए हैं। इस नई व्यवस्था से सभी जिलों में टैक्स दरों में एकरूपता आएगी और व्यापार प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी बनेगी।

छत्तीसगढ़ में सरकारी निर्माण कार्य कराने वाले ठेकेदारों और कंपनियों के लिए सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने जीएसटी कटौती और रॉयल्टी क्लीयरेंस को लेकर नई मानक प्रक्रिया लागू कर दी है। इसका उद्देश्य निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और एकरूपता लाना बताया गया है।

मुख्य सचिव के निर्देश पर फैसला:

सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक अब प्रदेश के सभी निर्माण विभागों में एक समान नियम लागू होंगे। यह आदेश नगरीय प्रशासन विभाग के उप सचिव भागवत जायसवाल के हस्ताक्षर से सभी नगर निगम आयुक्तों और नगर पालिका अधिकारियों को भेजा गया है।

अब तक अलग-अलग विभागों और निकायों में GST और रॉयल्टी को लेकर अलग नियम लागू थे। इससे ठेकेदारों को तकनीकी दिक्कतें और विवादों का सामना करना पड़ता था। इसी समस्या को खत्म करने के लिए वित्त सचिव की अध्यक्षता में समिति बनाई गई थी। समिति की सिफारिश पर सरकार ने नई नीति मंजूर की।

टेंडर प्रक्रिया में बड़ा बदलाव:

अब किसी भी सरकारी निर्माण कार्य के एस्टीमेट और बिल ऑफ क्वांटिटी में GST शामिल नहीं किया जाएगा। यानी टेंडर की बेस वैल्यू टैक्स मुक्त होगी। ठेकेदार अपनी दरें बिना GST के कोट करेंगे। नई व्यवस्था में निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भुगतान करते समय उस समय लागू GST दर जोड़कर राशि दी जाएगी। इससे टैक्स गणना आसान होगी और दरों में भ्रम कम होगा।

रॉयल्टी नियम भी हुए सख्त:

सरकार ने गौण खनिज जैसे रेत, गिट्टी और मुरुम के उपयोग पर रॉयल्टी क्लीयरेंस को लेकर भी नया फॉर्मूला लागू किया है। यदि ठेकेदार रॉयल्टी प्रमाण-पत्र जमा नहीं करता है तो उसके बिल से अतिरिक्त राशि काटी जाएगी। यदि किसी खनिज की मूल रॉयल्टी 100 रुपए है, तो उस पर 30 प्रतिशत DMF यानी 30 रुपए जुड़ेंगे। इसके अलावा 11.25 रुपए पर्यावरण उपकर और 11.25 रुपए अधोसंरचना विकास उपकर लगेगा। इस तरह कुल वैध खनिज मूल्य 152.50 रुपए होगा।

सर्टिफिकेट नहीं दिया तो भारी कटौती:

अगर ठेकेदार रॉयल्टी क्लीयरेंस सर्टिफिकेट जमा नहीं करता है तो मूल रॉयल्टी के बराबर 100 रुपए की पेनाल्टी लगेगी। यानी कुल 252.50 रुपए की कटौती बिल से की जाएगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह नई व्यवस्था 1 अप्रैल 2026 या उसके बाद जारी होने वाली नई निविदाओं पर लागू होगी। इससे पहले जारी टेंडरों पर पुराने नियम ही लागू रहेंगे। सभी नगरीय निकायों और विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि आगामी निर्माण कार्यों के एस्टीमेट अब नई गाइडलाइन के अनुसार ही तैयार किए जाएं।

यह खबरें भी पढ़ें...

अप्रैल 2026 में GST कलेक्शन 2.42 लाख करोड़ रुपए पहुंचा: इम्पोर्ट रेवेन्यू 25.8% उछला

27 करोड़ का GST घोटाला: DGGI ने पकड़ी फर्जी आईटीसी बिलिंग, मास्टरमाइंड निकला रोहित टन्ना

सहायक आयुक्त ने सोम डिस्टिलरीज से नहीं वसूले 83 करोड़, GST कमिश्नर ने किया सस्पेंड

CBI ने 1.5 लाख की रिश्वत में रतलाम के CGST असिस्टेंट कमिश्नर को पकड़ा, लेकिन 4 अधिकारियों ने मांगे थे 10 लाख

Tags:
  • GST
  • नगरीय प्रशासन विभाग
  • पर्यावरण
  • गाइडलाइन
  • सरकारी
  • DMF
  • नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा