UPSC प्रीलिम्स पास छात्रों को मिलेंगे 1 लाख रूपए,जानें कहां करना है आवेदन

Harrison Masih | Jul 28, 2025, 21:32 IST
Share
upsc-rs 1 lakh-price-sc-st-cg-2025 the sootr
upsc-rs 1 lakh-price-sc-st-cg-2025 the sootr

छत्तीसगढ़ सरकार UPSC प्रारंभिक परीक्षा 2025 में सफल अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग (SC/ST) के मूल निवासियों को 1 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि देगी।

छत्तीसगढ़ सरकार के आदिवासी विकास विभाग ने वर्ष 2025 में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के मूल निवासी अभ्यर्थियों के लिए 1 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। यह सहायता उन होनहार उम्मीदवारों के लिए है, जिन्होंने कठिन परिश्रम के बलबूते पहली परीक्षा पास की है और मुख्य परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं।

ये खबर भी पढ़ें... दंतेवाड़ा के 50 युवा उद्यमियों को मुख्यमंत्री साय ने किया प्रोत्साहित

आवेदन की अंतिम तिथि 12 अगस्त 2025

पात्र अभ्यर्थियों को अपना आवेदन-पत्र 12 अगस्त 2025 तक आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, ब्लॉक-डी, भूतल, इंद्रावती भवन, अटल नगर, नवा रायपुर कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर या पंजीकृत डाक से जमा करना होगा।

पात्रता की मुख्य शर्तें:

  • अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ का मूल निवासी हो और अनुसूचित जाति या जनजाति वर्ग से संबंधित हो।
  • वर्ष 2025 में UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा पास की हो।
  • अभ्यर्थी तथा उनके पालकों की आय आयकर के दायरे में नहीं होनी चाहिए।
  • केंद्र या राज्य शासन की किसी अन्य योजना के तहत निःशुल्क रहवासी प्रशिक्षण प्राप्त न किया हो।
  • पहले कभी इस योजना के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त न की हो।
ये खबर भी पढ़ें... UPSC Recruitment 2025 : आयकर विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर पद पर भर्ती, करें आवेदन

UPSC प्रोत्साहन राशि | UPSC incentive price 2025

प्रोत्साहन राशि क्यों दे रही सरकार

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के युवाओं को सिविल सेवा जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा के लिए प्रेरित करने और उनकी मेहनत को सम्मान देने के उद्देश्य से प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। यह राशि उन अभ्यर्थियों को दी जाएगी जिन्होंने 2025 में UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा पास की है, ताकि वे मुख्य परीक्षा की तैयारी बेहतर ढंग से कर सकें और आर्थिक बोझ से मुक्त रहकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ सकें। यह योजना सामाजिक समानता को बढ़ावा देने और वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
ये खबर भी पढ़ें... सिविल सर्विसेज में नहीं हो पाए सफल, तो UPSC का Pratibha Setu Portal दिलाएगा सरकारी जॉब

UPSC prelims pass students get 1 lakh

  • 1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि
    UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 में सफल छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
  • आवेदन की अंतिम तिथि 12 अगस्त 2025
    पात्र उम्मीदवार अपना आवेदन 12 अगस्त तक आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग, नवा रायपुर में व्यक्तिगत रूप से या डाक द्वारा जमा कर सकते हैं।
  • पात्रता की शर्तें
    अभ्यर्थी और उनके पालक आयकरदाता नहीं होने चाहिए, तथा अभ्यर्थी ने किसी सरकारी योजना के तहत निःशुल्क प्रशिक्षण न लिया हो और पूर्व में यह प्रोत्साहन न लिया हो।
  • आवेदन का प्रारूप वेबसाइट से प्राप्त करें
    आवेदन पत्र का प्रारूप विभाग की वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है।
  • सहायक आयुक्त की जानकारी
    सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी जारी की है, जिससे अभ्यर्थियों को समय रहते लाभ लेने का अवसर मिल सके।
UPSC पास छात्रों को मिलेंगे 1 लाख

ये खबर भी पढ़ें... UPSC EPFO Recruitment से खुलेगा सरकारी नौकरी का रास्ता, जल्द करें आवेदन

आवेदन कैसे करें?

  • इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी www.tribal.cg.gov.in वेबसाइट से योजना की पूरी जानकारी एवं आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
  • आवेदन के साथ जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, UPSC प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट, और अन्य संबंधित दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा।
  • यह योजना न केवल आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराती है, बल्कि अभ्यर्थियों को आत्मविश्वास और उत्साह से भर देती है ताकि वे मुख्य परीक्षा की तैयारी मजबूती से कर सकें।
  • सरकार की यह पहल सामाजिक समानता को बढ़ावा देने और वंचित वर्ग के प्रतिभाशाली युवाओं को उच्च सेवाओं में प्रतिनिधित्व दिलाने की दिशा में एक मजबूत कदम है।
thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • आदिवासी विकास विभाग
  • UPSC पास छात्रों को मिलेंगे 1 लाख
  • UPSC prelims pass students get 1 lakh
  • UPSC प्रोत्साहन राशि
  • UPSC incentive price 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि