दंतेवाड़ा के 50 युवा उद्यमियों को मुख्यमंत्री साय ने किया प्रोत्साहित
Harrison Masih | Jun 10, 2025, 10:48 IST
Chief Minister Sai 50 young entrepreneurs of Dantewada chattisgarh the sootr
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) में प्रशिक्षण ले रहे दंतेवाड़ा के 50 युवा उद्यमियों से मुलाकात की और उनका उत्साह बढ़ाया।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) में प्रशिक्षण ले रहे दंतेवाड़ा के 50 युवा उद्यमियों से मुलाकात की और उनका उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कृषि के साथ-साथ उद्योगों के विकास के लिए भी अनुकूल वातावरण है। अगर युवा अपनी क्षमता और कौशल का सही उपयोग करें, तो वे अपने भविष्य के साथ प्रदेश का भी भविष्य संवार सकते हैं।
ये खबर भी पढ़ें... प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मिले मुख्यमंत्री साय ने दिखाई छत्तीसगढ़ की नई तस्वीर
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खनिज, जंगल और अन्य प्राकृतिक संसाधनों की भरमार है। इससे खेती, उद्योग और अन्य क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं। सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। बस्तर जैसे क्षेत्रों को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि वहां के युवाओं को रोजगार और कारोबार के बेहतर मौके मिल सकें।
मुख्यमंत्री ने IIM में चल रहे प्रशिक्षण को युवाओं के लिए बहुत उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि जब कोई युवा उद्यमी अपने व्यवसाय की शुरुआत करता है, तो वह न केवल खुद का भविष्य बनाता है, बल्कि दूसरे युवाओं को भी प्रेरित करता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार हर कदम पर उनकी मदद करेगी।
ये खबर भी पढ़ें... मुख्यमंत्री साय के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी, दूसरा मंगवाया
मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए 'नई औद्योगिक नीति 2024-30' शुरू की गई है। इस नीति का उद्देश्य कम नियमों में ज़्यादा सुविधा देना है। इसके तहत ‘सिंगल विंडो 2.0’ नामक सुविधा लागू की गई है, जिससे उद्योग लगाने की सारी मंज़ूरियाँ एक ही जगह से मिल जाएँगी।
बस्तर और सरगुजा जैसे क्षेत्रों को खास रूप से निवेश प्रोत्साहन क्षेत्र घोषित किया गया है, जिससे इन पिछड़े इलाकों में तेज़ी से विकास हो सके। बस्तर में उद्योग लगाने पर विशेष अनुदान की व्यवस्था भी की गई है।
ये खबर भी पढ़ें... मुख्यमंत्री साय ने कहा, आदिवासी सबसे बड़े हिंदू
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बस्तर की कनेक्टिविटी अब काफी बेहतर हो गई है। सड़कें और परिवहन साधन मजबूत हुए हैं, जिससे यहाँ बने उत्पाद आसानी से देशभर में पहुँच सकते हैं।
इस मौके पर प्रशिक्षण ले रहे युवाओं ने भी अपने अनुभव साझा किए। इनमें श्री चंद्रकुमार साहू (बड़े बचेली), श्री अभिषेक गुप्ता (किरंदुल-बैलाडीला), श्री अनिरुद्ध कुमार (बचेली), श्री तेजस्व कुमार और श्री नीलम पांडे (बीजापुर), कु. शिल्पा कुमारी (बचेली) और श्री राकेश यादव (दंतेवाड़ा) सहित 50 युवा शामिल रहे।
ये खबर भी पढ़ें... Karma Tihaar 2024 : मांदर की थाप पर थिरके मुख्यमंत्री साय, बोले - हमें अपनी संस्कृति नहीं भूलनी चाहिए
मुख्यमंत्री साय | cm sai | Dantewada | Chattisgarh News | 50 युवा उद्यमी
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मिले मुख्यमंत्री साय ने दिखाई छत्तीसगढ़ की नई तस्वीर
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खनिज, जंगल और अन्य प्राकृतिक संसाधनों की भरमार है। इससे खेती, उद्योग और अन्य क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं। सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। बस्तर जैसे क्षेत्रों को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि वहां के युवाओं को रोजगार और कारोबार के बेहतर मौके मिल सकें।
युवा बनें प्रेरणा का स्रोत
ये खबर भी पढ़ें... मुख्यमंत्री साय के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी, दूसरा मंगवाया
नई औद्योगिक नीति से मिलेगा बस्तर को बढ़ावा
बस्तर और सरगुजा जैसे क्षेत्रों को खास रूप से निवेश प्रोत्साहन क्षेत्र घोषित किया गया है, जिससे इन पिछड़े इलाकों में तेज़ी से विकास हो सके। बस्तर में उद्योग लगाने पर विशेष अनुदान की व्यवस्था भी की गई है।
ये खबर भी पढ़ें... मुख्यमंत्री साय ने कहा, आदिवासी सबसे बड़े हिंदू
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बस्तर की कनेक्टिविटी अब काफी बेहतर हो गई है। सड़कें और परिवहन साधन मजबूत हुए हैं, जिससे यहाँ बने उत्पाद आसानी से देशभर में पहुँच सकते हैं।
युवाओं ने साझा किए अपने अनुभव
ये खबर भी पढ़ें... Karma Tihaar 2024 : मांदर की थाप पर थिरके मुख्यमंत्री साय, बोले - हमें अपनी संस्कृति नहीं भूलनी चाहिए
मुख्यमंत्री साय | cm sai | Dantewada | Chattisgarh News | 50 युवा उद्यमी
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग