वंदे भारत स्लीपर ट्रेन देगी प्लेन जैसी सुविधाएं, जानिए क्या है खास...

Kanak Durga Jha | Sept 02, 2024, 16:44 IST
Share
Vande Bharat sleeper train provide plane like facilities
Vande Bharat sleeper train provide plane like facilities

वंदे भारत ट्रेन अब स्लीपर कोच की सुविधा देने जा रही है। यह ट्रेन जल्द ही छत्तीसगढ़ की रेल पटरियों पर भी दौड़ेंगी। इसे लेकर रेलवे विभाग ने जानकारी दी है।

वंदे भारत ट्रेन अब स्लीपर कोच की सुविधा देने जा रही है। यह ट्रेन जल्द ही छत्तीसगढ़ की रेल पटरियों पर भी दौड़ेंगी। इसे लेकर रेलवे विभाग ने जानकारी दी है। वंदे भारत की टिकट महंगी होने के कारण कई लाेग वंदे भारत ट्रेन में यात्रा नहीं कर पाते थे। लेकिन अब स्लीपर कोच की सुविधा मिलने से कई लोग ट्रेन से सफर कर पाएंगे।

पहले बिलासपुर से नागपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन 16 कोच के साथ शुरू हुई थी, जिसमें से 8 कोच कम करने पड़े हैं। क्योंकि, यात्रियों की आवाजाही बहुत कम थी। ऐसे में अब रेल मंत्रालय लंबी दूरी की स्लीपर कोच वंदेभारत ट्रेन चलाने के प्लान पर आगे बढ़ रहा है। स्लीपर कोच बेंगलुरु में तैयार किए जा रहे हैं।

मिलेगी यह सुविधाएं

रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने रविवार को बेंगलुरु कारखाना में जायजा लेते हुए जारी बयान में कहा कि वंदे भारत ट्रेन की तरह वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के कोच भी स्वदेशी तकनीक से किए जा रहे है। वंदे जिसमें पैसेंजर सेफ्टी के साथ लोको पायलट और अटेंडेट्स के लिए अच्छी सुविधाएं होंगी। साथ ही, यह ट्रेन टक्कर रोधी कवच प्रणाली से लैस है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की डिजाइन और इंटीरियर काफी आकर्षक हैं।

यात्री सुविधाएं जैसे इस ट्रेन में यूएसबी चार्जिंग, रीडिंग लाइट, ट्रेन के अंदर एनाउंसमेंट सिस्टम और विजुअल इन्फॉर्मेशन प्रणाली, इनसाइड डिस्प्ले पैनल और सिक्योरिटी कैमरे व मॉड्यूलर पैंट्री की सुविधा रहेगी। दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष बर्थ और शौचालय की व्यवस्था रहेगी। फर्स्ट एसी कोच में गर्म पानी के शॉवर की सुविधा मिलेगी।

रेल मंत्री का बड़ा दावा

वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों को लंबे रेल रूट्स पर चलाने का ट्रायल जल्द होने का दावा रेल मंत्री ने किया है। उन्होंने बेंगलूरु में उत्पादन इकाई में कार्यरत कर्मचारियों से भी बातचीत की। ऑस्टेनिटिक स्टेनलेस स्टील ट्रेनसेट, स्वचालित बाहरी यात्री दरवाजे, सेंसर आधारित इंटर कम्युनिकेशन डोर, सामान रखने के लिए बड़ा लगेज रूम जैसे सुविधाओं वाले कोच होंगे। ट्रेन के स्पीड की क्षमता 160 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • CG Railway
  • cg railways
  • वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
  • cg railway update
  • Vande Bharat sleeper train
  • Vande Bharat sleeper train news
  • Vande Bharat sleeper train in raipur
  • Vande Bharat sleeper train in chhattisgarh
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा