अवैध प्रवासी गंभीर खतरा...ये अराजकता फैला रहे,UCC लागू किया जाना चाहिए

Marut raj | Jan 22, 2025, 18:11 IST
Share
Vice President Jagdeep Dhankhar's Raipur visit the sootr
Vice President Jagdeep Dhankhar's Raipur visit the sootr

Vice President Jagdeep Dhankhar's Raipur visit : उपराष्ट्रपति का कहना है कि कोई भी देश लाखों अवैध प्रवासियों को सहन नहीं कर सकता। हमें राजनीति से पहले हमेशा राष्ट्र को आगे रखना चाहिए।

Vice President Jagdeep Dhankhar's Raipur visit : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का कहना है कि भारत में अवैध प्रवासियों की समस्या अब अराजकता के रूप में सामने आ रही है। राष्ट्रीयता के लिए जनसंख्या विस्फोट और धर्म परिवर्तन की कोशिशें एक गंभीर खतरे के रूप में उभर रही हैं। देश में UCC को लागू किया जाना चाहिए।

उपराष्ट्रपति धनखड़ राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) , भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) भिलाई, और भारतीय प्रबंध संस्थान (IIM) रायपुर के छात्रों से "बेहतर भारत बनाने के विचार" कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर आए थे।

CG Breaking : नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज से भरे जाएंगे नामांकन फॉर्म

कोई भी देश लाखों अवैध प्रवासियों को सहन नहीं कर सकता

उपराष्ट्रपति ने मंच से खुले तौर पर कहा कि 'कोई भी देश लाखों अवैध प्रवासियों को सहन नहीं कर सकता। हमें राजनीति से पहले हमेशा राष्ट्र को आगे रखना चाहिए। देश में अवैध प्रवासी हमारे संसाधनों, रोजगार, स्वास्थ्य क्षेत्र, और शिक्षा क्षेत्र पर दबाव डालते हैं। अवैध प्रवासियों की इस विशाल समस्या का समाधान में देर नहीं की जा सकती।

नक्सलियों का ट्रेनिंग कैंप तबाह... खूंखार हिड़मा करता था लड़ाके तैयार

उपराष्ट्रपति धर्मांतरण पर भी बोले- उपराष्ट्रपति ने कहा- 'हमारे राष्ट्रीयता के लिए जनसंख्या विस्फोट एक गंभीर खतरे के रूप में उभर रहा है। सामान्य रूप से होने वाला जनसंख्या विकास शांति और सामंजस्यपूर्ण होता है, लेकिन अगर जनसंख्या विस्फोट केवल लोकतंत्र को अस्थिर करने के लिए हो, तो यह एक चिंता का विषय बन जाता है। फिर धर्मांतरण की योजनाबद्ध कोशिशें होती हैं, जो प्रलोभन के जरिए देश की जनसंख्या को बदलने का उद्देश्य रखती हैं।

संविधान में लिखी किसी चीज का विरोध कैसे कर सकते हैं ?

जगदीप धनखड़ ने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) जो की एक संवैधानिक जिम्मेदारी है उसका विरोध किया जाता है। हम संविधान में लिखी किसी चीज का विरोध कैसे कर सकते हैं? जो हमारे संविधान का हिस्सा है।

संविधान के निर्माताओं ने बहुत बुद्धिमानी और फोकस तरीके से हमारे लिए कुछ बुनियादी सिद्धांत दिए, लेकिन उन्होंने यह भी संकेत दिया था कि जैसे-जैसे लोकतंत्र परिपक्व होगा, हमें अपने लोगों के लिए कुछ लक्ष्य भी समझने होंगे, जिसमें से एक है यूनिफॉर्म सिविल कोड।

CGPSC घोटाले में 2 अफसरों को गिरफ्तार करेगी CBI ,राज्यपाल ने दी अनुमति

Tags:
  • Vice President Jagdeep Dhankhar
  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • UCC
  • यूसीसी
  • raipur news in hindi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज