निकाय चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन, BJP भरवा रही फॉर्म

Kanak Durga Jha | Published:
Share
Violation of code of conduct in civic elections BJP making people fill forms
Violation of code of conduct in civic elections BJP making people fill forms

Violation of Code of Conduct : छत्तीसगढ़ में गरीब मतदाताओं को प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) का झूठा लालच देकर कुछ नेता फॉर्म भरवा रहे हैं।

Violation of Code of Conduct : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन का मामला सामने आया है। महासमुंद जिले में वोट हासिल करने के लिए बीजेपी फॉर्म भरवा रही है। गरीब मतदाताओं को प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) का झूठा लालच देकर कुछ नेता फॉर्म भरवा रहे हैं।

Legends 90 : कल से शुरू होगा टूर्नामेंट, धवन, रैना और हरभजन खेलेंगे

प्रधानमंत्री आवास योजना करा फॉर्म भरवा रहे नेता

मिली जानकारी के मुताबिक, वार्ड नंबर 1 और 14 के प्रत्याशी वोट हासिल करने के लिए रेलवे लाइन के किनारे बसे गरीब मतदाताओं को प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) का झूठा लालच दे रहे हैं। बीजेपी प्रत्याशी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की तस्वीर वाले पीएमएवाई के फॉर्म भरवा रहे हैं।

यह कार्रवाई चुनाव आचार संहिता का सीधा उल्लंघन है। महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि इन वार्डों में रहने वाले लोग रेलवे की भूमि पर अवैध रूप से बसे हुए हैं। पिछले 7-8 वर्षों में रेलवे विभाग ने इन लोगों को जमीन खाली करने का नोटिस भी जारी किया था।

छत्तीसगढ़ आएंगे अमित शाह, चुनाव नहीं इस कार्यक्रम में होंगे शामिल

पहले भी भरवा चुके हैं फॉर्म

पूर्व में भी इन क्षेत्रों के पार्षदों ने पीएमएवाई के तहत आवास के लिए फॉर्म भरवाए थे, लेकिन रेलवे की भूमि होने के कारण सभी आवेदन निरस्त कर दिए गए थे। राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण अभी तक इन झुग्गी-झोपड़ियों को हटाया नहीं गया है।

चुनाव जीतने की होड़ में प्रत्याशी गरीब मतदाताओं की आशाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। वे जानते हैं कि रेलवे की भूमि पर पीएमएवाई के तहत मकान नहीं बन सकते, फिर भी वोट के लिए झूठे वादे कर रहे हैं। यह मामला न केवल आचार संहिता का उल्लंघन है, बल्कि गरीब मतदाताओं के साथ धोखाधड़ी भी है।

IPS जीपी सिंह के डीजी बनने का रास्ता साफ, डीपीसी में लगी मुहर





खराब सड़कों को लेकर जिसे हटाया गया था, उसे BJP सरकार ने बना दिया ENC

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • Local body elections
  • chhattisgarh news update
  • Local Body Election
  • Chhattisgarh news today
  • Panchayat-Local Body Election
  • Panchayat and local body elections
  • cg news update
  • cg news today
  • Chhattisgarh local body elections
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर