गरियाबंद में हिंसक झड़प, लूट का वायरल वीडियो बना विवाद की वजह, घर और गाड़ियों में लगाई आग

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुराने विवाद के चलते दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घरों में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। हालात बिगड़ते देख गांव को पूरी तरह से छावनी में बदल दिया गया है।

author-image
Aman Vaishnav
New Update
Violent clash two communities gariaband chhattisgarh
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में दो समुदायों के बीच बड़ा विवाद हो गया। मामला इतना बड़ा कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घरों में आग लगा दी और कई गाड़ियों को भी जला दिया। विवाद एक मंदिर को लेकर लंबे समय से चल रहा है। इस मामले में तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

दो समुदायों में झड़प, पुलिस पर भी पथराव

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के बकली गांव में हुए इस विवाद के बाद हालात को देखकर गांव को छावनी में बदल दिया गया है। गुस्साए लोग पुलिस पर पथराव करने लगे, जिससे एक जवान घायल हो गया। उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया। देर रात आईजी भी मौके पर पहुंचे। अभी भी कर्फ्यू जैसे हालात बने हुए हैं। पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम गांव में तैनात है।

हालत बेकाबू हुए तो पुलिस बल बुलाया। 

लूट का वीडियो बना झगड़े की वजह

दरअसल, हथखोज गांव में करीब चार महीने पहले कुछ अपराधियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वायरल वीडियो में वो राहगीरों से लूटपाट और मारपीट करते नजर आ रहे थे। इसके बाद फिंगेश्वर पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया था।

जेल से छूटने के बाद रविवार को आरोपियों ने गांव में शिकायतकर्ता को देखते ही, उस पर हमला बोल दिया। देखते ही देखते ये मामला दो समुदायों के बीच झगड़े में बदल गया। एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों पर हथियारों से हमला कर दिया।

वहीं दूसरे समुदाय के लोग गुस्से में आ गए और उन्होंने आरोपियों के घरों में आग लगा दी। इस दौरान तीन-चार गाड़ियां भी जल गईं। पुलिस ने गांव में भारी सुरक्षा बल तैनात किया है।  

पांच लोगों पर किया हमला

गांव के निवासी जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि सुबह रोड से आवाज आई कि एक समुदाय के लोग उनके बेटे को रास्ते में पत्थर से मार रहे हैं। इसके बाद वो लोग वहां पहुंचे, तो देखा कि हमलावरों ने उनके बेटे को पत्थरों से मार मारकर घायल कर दिया। घायल बेटे को इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया। इसी दौरान ये भी पता चला कि हमलावरों ने बासिन गांव के एक निवासी रेखराम पर भी हमला किया है।

उन्होंने बताया कि जब वे लोग बकुली से घर लौट रहे थे, तभी खबर मिली कि नरेंद्र साहू को बकुली गांव के चौक में मार दिया है। उनके मुताबिक, आज (2 फरवरी) को हमलावरों ने 4 से 5 लोगों पर हमला किया है।

हमले में ग्रामीण घायल हुआ। 

मंदिर विवाद से जुड़ा है मामला

स्थानीय निवासी जितेंद्र कुमार यादव ने ये भी बताया कि, ये वही लोग हैं जिन्होंने डेढ़ साल पहले गांव के शिव मंदिर को तोड़ दिया था। उस मामले की सुनवाई अभी कोर्ट में चल रही है। आरोपी फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। 

FAQ

1. बकली गांव में हिंसा किस कारण हुई?
यह हिंसा जेल से छूटे आरोपियों और शिकायतकर्ता के बीच मारपीट के कारण हुई।
2. पुलिस ने कितने आरोपियों को गिरफ्तार किया है?
इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गांव में सुरक्षा के क्या उपाय किए गए हैं?
गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और कर्फ्यू जैसे हालात बने हुए हैं।

ये खबरें भी पढ़िए...

छत्तीसगढ़ के इस शहर में शाम छह बजे के बाद अघोषित कर्फ्यू, सड़कों पर घूम रही आफत, खौफजदा लोग

छत्तीसगढ़ न्यूज: छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, कई नक्सली ढेर होने की खबर

अनिल मिश्रा पर हमला या उन्होंने की मारपीट, हाईकोर्ट परिसर में हुआ नया बवाल

मशहूर कव्वाल आफताब कादरी के 13 साल के बेटे की गला घोटकर हत्या

 

छत्तीसगढ़ न्यूज छत्तीसगढ़ वायरल वीडियो सोशल मीडिया पुलिस पर पथराव छावनी शिव मंदिर फायर बिग्रेड
Advertisment