विशाल मेगा मार्ट से खाने-पीने का सामान खरीद रहे हैं तो रहें सतर्क

Marut raj | Nov 08, 2024, 09:14 IST
Share
Vishal Mega Mart Raipur Expiry Food Product the sootr
Vishal Mega Mart Raipur Expiry Food Product the sootr

Vishal Mega Mart : एक्सपायरी डेट निकल जाने के बाद भी फर्स्ट क्रॉप खट्टा मीठा नमकीन विशाल मेगा मार्ट में बेचा जा रहा था। इस नमकीन को खाने से युवक की तबीयत खराब हो गई।

Vishal Mega Mart : आप यदि विशाल मेगा मार्ट से फूड प्रोडक्ट की खरीदारी कर रहे हैं तो थोड़ा सावधान रहें। दरअसल, विशाल मेगा मार्ट से खरीदे गए नमकीन खाने से एक युवक का पेट खराब हो गया तथा उसे उल्टी दस्त होने लगे। युवक ने जिस नमकीन को विशाल मेगा मार्ट से खरीदा था, वह एक्सपायर हो चुका था। consumer forum ने मार्ट को आदेश दिया है कि वह पीड़ित युवक को 50 हजार रुपए मुआवजा दे।

ये खबर भी पढ़ें... मोबाइल चोरों का आतंक

फर्स्ट क्रॉप खट्टा मीठा नमकीन खाने से हुआ बीमार

जानकारी के अनुसार रजनीश कौशिक ने साल 2022 के जून में Vishal Mega Mart से करीब 12 हजार रुपए का किराना सामान खरीदा था। इसमें फर्स्ट क्रॉप खट्टा मीठा नाम से नमकीन का एक पैकेट भी था। रजनीश ने 3 दिन बाद जब नमकीन खाया तो उल्टी-दस्त शुरू हो गए। हालत खराब होने पर उन्हें रक्षित केंद्र रायपुर के पुलिस अस्पताल में जाकर इलाज कराना पड़ गया।

महतारी वंदन योजना के फिर से भरे जाने वाले हैं फॉर्म , कर लें तैयारी

इलाज के बाद जब वह घर गए तो देखा कि नमकीन खरीदे जाने के एक माह पहले ही एक्सपायर हो चुका था। इसके बाद भी उसे मार्ट वालों ने बेचा। इसे खाने से ही युवक बीमार हो गया। इसकी शिकायत जब उन्होंने ने मार्ट प्रबंधन से की तो वे दुर्व्यवहार करने लगे। इसके बाद रजनीश ने consumer forum में केस दायर किया।

देश-विदेश के 3000 कंस्ट्रक्शन एक्सपर्ट्स रायपुर में करेंगे मंथन

एक्सपायरी सामान बेचना स्वास्थ्य से खिलवाड़

consumer forum का कहना है कि अपनी दुकान में एक्सपायरी सामान बेचने के लिए रखना यह आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करना है। विवेचना के दौरान फोरम ने माना कि एक्सपायरी नमकीन खाने से रजनीश बीमार हुआ था। इस मामले में Vishal Mega Mart ने घोर लापरवाही की है। साथ ही पीड़ित युवक के साथ गलत व्यापार व्यवहार किया है। इसलिए फोरम ने अनुचित व्यवहार और मानसिक कष्ट के लिए Vishal Mega Mart को आदेश दिया कि वह पीड़ित युवक को 45 दिन के अंदर 50 हजार रुपए हर्जाने का भुगतान करे।

अडानी की कंपनी ने मुर्दे के नाम पर ली फर्जी मंजूरी, संकट के बादल छाए

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • cg news in hindi
  • vishal mega mart
  • विशाल मेगा मार्ट
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा