साय कैबिनेट में 3 रिटायर्ड IPS अधिकारियों पर फैसला, घरों में पाइपलाइन से पहुंचेगी सस्ती रसोई गैस

VINAY VERMA | Updated:
Share
vishnu-deo-sai-cabinet-decisions-piped-gas-ips-officers-reinstated-raipur
vishnu-deo-sai-cabinet-decisions-piped-gas-ips-officers-reinstated-raipur

साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। छत्तीसगढ़ शहरी गैस वितरण नीति 2026 के तहत अब शहरों में पाइपलाइन के जरिए सस्ती और पर्यावरण के अनुकूल प्राकृतिक गैस घर-घर पहुंचेगी।

Raipur News :मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी है। सरकार ने प्रदेश की जनता को महंगाई से राहत देने के लिए 'छत्तीसगढ़ शहरी गैस वितरण नीति 2026' को मंजूरी दी है। इसके अलावा खेल, पुलिस प्रशासन और जन-कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

रसोई गैस होगी सस्ती, घर-घर बिछेगा पाइपलाइन का जाल

कैबिनेट का सबसे बड़ा फैसला शहरी गैस वितरण नीति को लेकर रहा। अब प्रदेश के शहरों में एलपीजी सिलेंडरों के झंझट से मुक्ति मिलने वाली है। सरकार पाइपलाइन के जरिए घरों तक

प्राकृतिक गैस (PNG) पहुंचाने की तैयारी में है। यह विकल्प न केवल एलपीजी की तुलना में सस्ता होगा, बल्कि पर्यावरण के अनुकूल भी होगा। इस नीति से राज्य में भारी निवेश आने और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

राजनांदगांव बनेगा क्रिकेट का नया हब

बस्तर और सरगुजा के साथ-साथ अब राजनांदगांव में भी खेल सुविधाओं का विस्तार होगा। कैबिनेट ने जिला क्रिकेट एसोसिएशन राजनांदगांव को क्रिकेट एकेडमी और आधुनिक खेल मैदान के लिए 5 एकड़ जमीन

आवंटित करने का निर्णय लिया है। यह भूमि सूर्यमुखी देवी राजगामी संपदा की है, जिसे रियायती दरों पर दिया जाएगा। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का मौका मिलेगा।

तीन IPS अफसरों को मिली राहत, बहाल हुए पुराने अधिकार

प्रशासनिक गलियारे से भी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। कैबिनेट ने 1988 बैच के तीन वरिष्ठ IPS अधिकारियों संजय पिल्ले, आर.के. विज और मुकेश गुप्ता के खिलाफ तत्कालीन सरकार द्वारा 2019 में जारी पदावनति

(Demotion) आदेश को निरस्त कर दिया है। सरकार ने पुराने फैसलों का पुनर्विलोकन करते हुए उन्हें बैठक से पूर्व की स्थिति में बहाल कर दिया है। यह फैसला इन अधिकारियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

जरूरतमंदों के लिए खुला खजाना

मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से दी गई सहायता राशि को भी कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी है। लगभग 6,809 व्यक्तियों और संस्थाओं को कुल 11 करोड़ 98 लाख 84 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी गई है।

यह राशि गंभीर बीमारी के इलाज और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों के लिए सीधे हितग्राहियों को पहुंचाई गई है।

यह खबरें भी पढ़े...

vishnu deo sai : साय कैबिनेट में बनेगा रणनीति का ब्लूप्रिंट! विशेष सत्र से पहले सरकार का बड़ा प्लान तैयार

छत्तीसगढ़ कैबिनेट : छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज, महिलाओं को बड़ी राहत; जानिए साय कैबिनेट के बड़े फैसले

धर्मांतरण पर सख्त कानून से लेकर भर्ती-परीक्षाओं में नकल पर वार, साय कैबिनेट के 10 बड़े फैसलों ने बदला सियासी गणित

छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक के अहम फैसले: नारकोटिक्स, सुरक्षा, विमानन और नवाचार को मिली मंजूरी

Tags:
  • Raipur News
  • छत्तीसगढ़ कैबिनेट
  • छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक
  • vishnu deo sai
  • साय कैबिनेट
राजस्थान में खेल विभाग का अजब खेल: दिवंगत पैरा तीरंदाज के खाते में 5 लाख भेजने के आदेश, 3,790 खिलाड़ियों का 29 करोड़ अनुदान अटका

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में खेल विभाग का अजब खेल: दिवंगत पैरा तीरंदाज के खाते में 5 लाख भेजने के आदेश, 3,790 खिलाड़ियों का 29 करोड़ अनुदान अटका
फिर सही साबित हुई द सूत्र की खबर: MP में बनेंगे 5 नए इंडस्ट्रियल पार्क, हजारों के निवेश के साथ लाखों लोगों को मिलेगा रोजगार

By Aman Vaishnav

फिर सही साबित हुई द सूत्र की खबर: MP में बनेंगे 5 नए इंडस्ट्रियल पार्क, हजारों के निवेश के साथ लाखों लोगों को मिलेगा रोजगार
गांवों में नल से पानी के लिए नए नियम, वसूली पर पंचायतों को मिलेंगे 50 हजार, अबूझमाड़ में कॉलेज के लिए 40 करोड़ मंजूर

By VINAY VERMA

गांवों में नल से पानी के लिए नए नियम, वसूली पर पंचायतों को मिलेंगे 50 हजार, अबूझमाड़ में कॉलेज के लिए 40 करोड़ मंजूर
सीएम मोहन के बिना MP BJP में आज दिनभर चलेगा बैठकों का दौर, खाली पदों पर नियुक्तियां और संगठन के कामकाज की होगी समीक्षा

By Aman Vaishnav

सीएम मोहन के बिना MP BJP में आज दिनभर चलेगा बैठकों का दौर, खाली पदों पर नियुक्तियां और संगठन के कामकाज की होगी समीक्षा
न परीक्षा हुई, न परीक्षार्थी; रोडवेज में फर्जी एडमिट कार्ड से मुफ्त यात्रा का आरोप, 77 करोड़ के टिकटों पर सवाल

By Jyoti Mahender Bhardwaj

न परीक्षा हुई, न परीक्षार्थी; रोडवेज में फर्जी एडमिट कार्ड से मुफ्त यात्रा का आरोप, 77 करोड़ के टिकटों पर सवाल
जयपुर में न्यू सांगानेर रोड पर JDA का बुलडोजर एक्शन, 80 से ज्यादा मकान-दुकानों पर कार्रवाई

By Ashish Bhardwaj

जयपुर में न्यू सांगानेर रोड पर JDA का बुलडोजर एक्शन, 80 से ज्यादा मकान-दुकानों पर कार्रवाई
द सूत्र की खबर पर फिर लगी मुहर: MP में सरकारी नौकरी के लिए दो बच्चों की शर्त खत्म, दो से ज्यादा बच्चे वालों को भी मिलेगी नौकरी

By Aman Vaishnav

द सूत्र की खबर पर फिर लगी मुहर: MP में सरकारी नौकरी के लिए दो बच्चों की शर्त खत्म, दो से ज्यादा बच्चे वालों को भी मिलेगी नौकरी