विष्णुदेव सरकार का बड़ा फैसला, अटलजी की जयंती पर किसानों को बकाया बोनस, 18 लाख गरीबों को मिलेगा आवास

Vikram Jain | Dec 14, 2023, 24:00 IST
Share
विष्णुदेव सरकार का बड़ा फैसला, अटलजी की जयंती पर किसानों को बकाया बोनस, 18 लाख गरीबों को मिलेगा आवास
विष्णुदेव सरकार का बड़ा फैसला, अटलजी की जयंती पर किसानों को बकाया बोनस, 18 लाख गरीबों को मिलेगा आवास

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में किसानों और आवास योजना को लेकर फैसला लिया गया है।

गंगेश द्विवेदी, RAIPUR. छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में किसानों और आवास योजना को लेकर फैसला लिया गया है। सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक ने 18 लाख गरीबों को आवास देने और किसानों के खाते में 2 साल का बकाया बोनस देने को मंजूरी दी गई। किसानों को यह बोनस पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस 25 दिसंबर को दि‍या जाएगा। इसके साथ ही अटल जी की जयंती पूरे प्रदेश में मनाने का भी एक प्रस्ताव साय सरकार की पहली बैठक में पास किया गया। बैठक में प्रदेश के का फैसला लिया गया है। पहली कैबिनेट में राज्य के दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा भी मौजूद थे।

'मोदी की गारंटी को पूरा किया जाएगा'

नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में सीएम साय ने कैबिनेट की बैठक के बाद मीडिया से चर्चा में बताया कि पहली बैठक में सिर्फ आवास वाले मामले में चर्चा हुई है। सरकार ने आवास देने का फैसला किया है, जल्दी इस प्रकार योजना बनाकर इसे शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी में जो वादे छत्तीसगढ़ की जनता से किए गए हैं वह सभी पूरे किए जाएंगे। सीएम साय ने कहा कि आने वाले समय पर आवास आवंटन पर कार्यवाही होगी।

किसानों को बोनस देने के सवाल पर सीएम ने कहा 25 दिसंबर को किसानों को बोनस दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को हमारे नेता और राज्य के निर्माता अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन है। इसदिन हम किसानों के खाते में 2 साल का बोनस देंगे।

'राम हमारे आराध्‍य लेकिन वे पाखंड करते रहे'

इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर निशाना साधा। सीएम साय ने कहा कि हम राम को अपना आराध्य मानते हैं, लेकिन वे (कांग्रेस) राम के नाम पर पाखंड करते रहे। इन लोगों ने वोट के नाम पर नौटंकी की। जनता ने कांग्रेस का पाखंड समझ लिया इसलिए 35 पर आ गए। नगरनार स्टील प्लांट में स्क्रैप की चोरी को लेकर कहा कि, जो भी आवश्यक कदम होगा, उसे उठाया जाएगा।

शहीद कमलेश साहू की शहादत को नमन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर जिले में हुए IED ब्लास्ट में सक्ती जिले के हसौद निवासी जवान कमलेश साहू की शहादत को नमन किया। मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कमलेश साहू ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए वीरगति पाई है। दुख की घड़ी में पूरा छत्तीसगढ़ परिजन के साथ है।

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • सीएम विष्णुदेव साय
  • Cabinet meeting of CM Vishnudev Sai
  • Vishnudev Sai
  • farmers bonus approved
  • 18 lakh housing forms approved
  • विष्णुदेव साय की कैबिनेट बैठक
  • किसानों के बोनस को मंजूरी
  • 18 लाख आवास फॉर्म को मंजूरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा