Weather Update : बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम कराएगा जोरदार बारिश... रेड अलर्ट जारी

Kanak Durga Jha | Aug 20, 2025, 06:59 IST
Share
Weather Update Bay of Bengal System formed heavy rain Red alert issued
Weather Update Bay of Bengal System formed heavy rain Red alert issued

Weather Update : मौसम विभाग ने 22 जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश का केंद्र मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिले हो सकते हैं।

छत्तीसगढ़ में बुधवार को 15 जिलों के लिए ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी, अगले तीन दिन के मौसम का पूर्वानुमान राजधानी रायपुर में 20 अगस्त (बुधवार) को आकाश में आंशिक बादल छाए रहने के साथ एक-दो बार पानी गिरने या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम 26°C के आसपास रहने की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मॉनसून एक्टिविटी तेज हो गई है। निम्न दाब का सबसे ज्यादा असर दक्षिणी छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग के जिलों में दिख रहा है। नारायणपुर और कांकेर जिले में अति भारी बारिश हुई है।

इधर मौसम विभाग ने 22 जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश का केंद्र मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिले हो सकते हैं। बस्तर और छत्तीसगढ़ से लगे ओडिशा जिले में भारी बारिश से शबरी नदी उफान पर है, जिससे सुकमा जिला मुख्यालय का संपर्क ओडिशा से टूट गया है। झापरा पुल के ऊपर से पानी बह रहा है, जिससे वाहनों के पहिए थम गए हैं।

मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट अगले तीन दिन के मौसम का पूर्वानुमान 20 अगस्त (बुधवार) के लिए मौसम विभाग ने प्रदेश के बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और सुकमा जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा नारायणपुर, कांकेर और कोंडागांव जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा इन जिलों में बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आ सकती हैं।

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

20 अगस्त (बुधवार) को मौसम विभाग ने प्रदेश के नारायणपुर, कांकेर, राजनांदगांव और बेमेतरा जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कोरिया, सूरजपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा, कबीरधाम, मुंगेली, बिलासपुर, बालोद, दुर्ग, रायपुर और बीजापुर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए यहां भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है।

साथ ही यहां बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आ सकती हैं। 21 अगस्त (गुरुवार) को विभाग ने प्रदेश के रायगढ़, जांजगीर चांपा, बलोदाबाजार, महासमुंद, बीजापुर तथा सुकमा जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

Weather update | CG Today Weather Update | CG Weather Update | Chhattisgarh weather update | Chhattisgarh weather update today | imd weather update | Weather Updates | Weather Update Today | weather update news

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • Chhattisgarh weather update
  • Weather update
  • Weather Updates
  • Weather Update Today
  • weather update news
  • imd weather update
  • CG Weather Update
  • Chhattisgarh weather update today
  • CG Today Weather Update
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा