Weather Update : अगले 48 घंटे भारी... होगी जोरदार बारिश, अलर्ट जारी
Kanak Durga Jha | Aug 11, 2025, 08:58 IST
Weather Update Heavy rain expected 48 hours alert issued
Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार एक बार फिर तेज़ होने वाली है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में मौसम में बड़े बदलाव का अलर्ट जारी किया है।
छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों में बारिश की रफ्तार बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार 13 अगस्त से एक-दो जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। हफ्तेभर से प्रदेशभर में मानसून की एक्टिविटी कम रहने के कारण बारिश की रफ्तार धीमी पड़ गई है। जिसकी वजह से उमस और गर्मी बढ़ी है। बारिश होने से फिर से तापमान में गिरावट होगी।
आज (सोमवार) सरगुजा और बस्तर संभाग के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। प्रदेश में 1 जून से 10 अगस्त तक 673 मिमी बारिश हो चुकी है। जबकि 697.7 मिमी हो जानी चाहिए थी। यानी अब तक औसत से 4% कम पानी बरसा है।
छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां बंगाल की खाड़ी और आसपास बनने वाले मजबूत सिस्टम पर निर्भर करती है। 13 अगस्त के आसपास उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। जिसके वजह से एक बार फिर से बारिश होगी।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
गरज-चमक के होगी बारिश
तापमान बढ़ने से बढ़ी गर्मी-उमस प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बारिश की गतिविधियां कम होने से दिन का तापमान सभी जगहों पर बढ़ गया है। रात का टेम्प्रेचर 21 से 28 डिग्री के बीच बना हुआ। वहीं तापमान की बात करें तो रविवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 34.6°C दुर्ग में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.6°C पेण्ड्रा रोड में दर्ज किया गया। वही कोंटा में 60 मिलीमीटर छोटेडोंगर में 50 मिली मीटर, सुकमा और सोनहत में 40 मिली मीटर बारिश हुई।
बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम से होगी बरसात
FAQ
- छत्तीसगढ़ में भारी बारिश कब से शुरू हो सकती है?
मौसम विभाग के अनुसार, 13 अगस्त से कई जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। - अब तक मानसून में कितनी बारिश हुई है?
1 जून से 10 अगस्त तक 673 मिमी बारिश हुई है, जो औसत से 4% कम है। - सबसे ज्यादा बारिश किन जगहों पर दर्ज हुई?
कोंटा में 60 मिमी और छोटेडोंगर में 50 मिमी बारिश दर्ज की गई। - बंगाल की खाड़ी का सिस्टम कब सक्रिय होगा?
13 अगस्त के आसपास बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय होगा।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari