Weather Update : मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 17 घंटे तक जमकर बरसेंगे बादल, Yellow Alert जारी

Kanak Durga Jha | Aug 28, 2024, 17:11 IST
Share
Weather Update heavy rain for 17 hour
Weather Update heavy rain for 17 hour

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गरज-चमक और वज्रपात के साथ भयंकर बारिश होगी। जांजगीर-चांपा, जशपुर, रायगढ़, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में बारिश के साथ बिजली गिर सकती है।

छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और वज्रपात के साथ भयंकर बारिश होगी। जांजगीर-चांपा, जशपुर, रायगढ़, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में बारिश के साथ बिजली गिर सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 29 अगस्त से मानसून फिर एक्टिव होगा, जिससे 30 अगस्त को कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।


पिछले साल से इस बार अधिक हुई बारिश

इस बार पिछले साल से अधिक बारिश हुई है। अब तक पिछले साल के मुताबिक इस बार औसत से 5% अधिक बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक अब तक 890.6 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। लेकिन बारिश उससे अधिक हुई है। प्रदेश में सबसे अधिक बारिश बस्तर के इलाकों में हुई। प्रदेश के पांच जिलों में इस साल औसत से अधिक बारिश हुई है।


छत्तीसगढ़ में अब तक इतनी हुई बारिश...

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 892.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 28 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1862.9 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 497.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 909.1 मिमी, बलरामपुर में 1312.8 मिमी, जशपुर में 767.5 मिमी, कोरिया में 927.2 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 904.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।

इसी प्रकार, रायपुर जिले में 740.6 मिमी, बलौदाबाजार में 928.1 मिमी, गरियाबंद में 838.2 मिमी, महासमुंद में 680.8 मिमी, धमतरी में 778.3 मिमी, बिलासपुर में 840.0 मिमी, मुंगेली में 938.8 मिमी, रायगढ़ में 867.3 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 523.6 मिमी, जांजगीर-चांपा में 981.8 मिमी, सक्ती 843.3 मिमी, कोरबा में 1208.6 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 905.4 मिमी, दुर्ग में 533.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।

कबीरधाम जिले में 699.6 मिमी, राजनांदगांव में 869.6 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 981.3 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 643.4 मिमी, बालोद में 908.3 मिमी, बेमेतरा में 496.2 मिमी, बस्तर में 925.7 मिमी, कोण्डागांव में 849.6 मिमी, कांकेर में 1064.9 मिमी, नारायणपुर में 1002.5 मिमी, दंतेवाड़ा में 1110.6 मिमी और सुकमा जिले में 1193.0 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां यहां क्लिक करें

Tags:
  • मौसम विभाग की भविष्यवाणी
  • मौसम विभाग
  • Chhattisgarh weather update
  • मौसम विभाग अपडेट
  • Weather update
  • Heavy rain alert
  • heavy rain alert in CG
  • Heavy rain alert in Bastar
  • मौसम विभाग का अलर्ट
  • heavy rain
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की चेतावनी
  • छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग की फिर चेतावनी
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग
  • Weather Update Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • Weather Updates
  • Weather Update Today
  • heavy rainfall
  • Heavy rain alert in Chhattisgarh
  • weather update news
  • Heavy rain Forecast
  • imd weather update
  • CG Weather Update
  • Chhattisgarh weather update today
  • CG Today Weather Update
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा