Weather Update : सितंबर की शुरुआत में फिर मेहरबान होगा मानसून, कई जिलों में जमकर बरसेंगे बादल

Kanak Durga Jha | Published:
Share
Weather Update Heavy rains will occur many districts
Weather Update Heavy rains will occur many districts

Chhattisgarh Weather Update : मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिन रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में लगातार बारिश देखने को मिलेगी।

छत्तीसगढ़ में अगस्त में कम बरसने वाले बादल अब सितंबर की दस्तक के साथ सक्रिय हो रहे हैं। मंगलवार को रायपुर में दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और बादलों ने जमकर गरजते हुए पूरे घंटेभर मूसलधार बारिश बरसाई।

अति भारी वर्षा की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिन रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में लगातार बारिश देखने को मिलेगी। कई जगहों पर भारी से अति भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। सोमवार सुबह तक धूप और उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल थे। लेकिन दोपहर बाद अचानक छाए बादल झमाझम बरस पड़े।

अगस्त महीने में रायपुर जिले में केवल 178 मिमी वर्षा हुई, जो औसत से 156 मिमी कम रही। पूरे प्रदेश में अगस्त का औसत 279 मिमी दर्ज किया गया। सीजन की कुल वर्षा अब तक 908 मिमी हुई, जो सामान्य से केवल 4 मिमी कम है। रायपुर में बारिश का आंकड़ा 750 मिमी के सामान्य औसत से करीब 10% कम दर्ज हुआ।

यहां बना हुआ है सिस्टम

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी और म्यांमार तट पर एक चक्रीय परिसंचरण प्रणाली सक्रिय है। इसके असर से खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इस सिस्टम का मुख्य असर मध्य छत्तीसगढ़ में रहेगा। 2 से 4 सितंबर के बीच रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में भारी बारिश के आसार हैं। अगले 24 घंटे में विशेषकर बिलासपुर और रायपुर संभाग के पूर्वी जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है।

Weather update | CG Today Weather Update | CG Weather Update | Chhattisgarh weather update | Chhattisgarh weather update today | imd weather update | Weather Updates | weather update news

thesootr links

द सूत्र की cखबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • Chhattisgarh weather update
  • Weather update
  • Weather Updates
  • weather update news
  • imd weather update
  • CG Weather Update
  • Chhattisgarh weather update today
  • CG Today Weather Update
आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक

By Mukesh Sharma

आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक
ग्वालियर में RSS का बड़ा शिविर, 31 जिलों से आएंगे करीब 3000 छात्र; रहने के लिए बनेगी टेंट सिटी, खुद लाने होंगे बिस्तर-बर्तन

By Ramanand Tiwari

ग्वालियर में RSS का बड़ा शिविर, 31 जिलों से आएंगे करीब 3000 छात्र; रहने के लिए बनेगी टेंट सिटी, खुद लाने होंगे बिस्तर-बर्तन
गहलोत के निशाने पर भजनलाल सरकार, बोले- चुनाव में प्रत्याशी कैद, जनता पानी को तरसी

By Raghvendra Singh Rathore

गहलोत के निशाने पर भजनलाल सरकार, बोले- चुनाव में प्रत्याशी कैद, जनता पानी को तरसी
द सूत्र की पड़ताल, एमपी के सरकारी कॉलेजों में कहीं प्लेसमेंट का पेज गायब, कहीं रिटायर्ड कर्मचारी का नंबर, तो कहीं 8 से 10 हजार की नौकरी

By Atul Dwivedi

द सूत्र की पड़ताल, एमपी के सरकारी कॉलेजों में कहीं प्लेसमेंट का पेज गायब, कहीं रिटायर्ड कर्मचारी का नंबर, तो कहीं 8 से 10 हजार की नौकरी
चुनाव घोषित होने के बाद मतदाता सूची में संशोधन नहीं, निर्वाचन आयोग की अपील खारिज, छुट्टी के दिन हुई सुनवाई

By Mukesh Sharma

चुनाव घोषित होने के बाद मतदाता सूची में संशोधन नहीं, निर्वाचन आयोग की अपील खारिज, छुट्टी के दिन हुई सुनवाई
इंदौर राजनीति का एक धड़ा पहुंचा भोपाल, प्रदेश मंत्री गौरव रणदिवे, विधायक गौड़, पटेल, सावन, गुप्ता शामिल

By Sanjay Gupta

इंदौर राजनीति का एक धड़ा पहुंचा भोपाल, प्रदेश मंत्री गौरव रणदिवे, विधायक गौड़, पटेल, सावन, गुप्ता शामिल
कांग्रेस छोड़ने के बाद भी सोनिया गांधी के भरोसेमंद रहा एमपी का ये दिग्गज नेता, किताब में की जमकर तारीफ

By Sandeep Kumar

कांग्रेस छोड़ने के बाद भी सोनिया गांधी के भरोसेमंद रहा एमपी का ये दिग्गज नेता, किताब में की जमकर तारीफ