Weather Update : छत्तीसगढ़ में कमजोर पड़ता मानसून... धीमी पड़ने लगी बूंदे
Kanak Durga Jha | Aug 01, 2025, 08:26 IST
Weather Update Monsoon weakening in Chhattisgarh
Weather Update : मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका अब राजस्थान से होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रही है।
छत्तीसगढ़ में मानसूनी बारिश की रफ्तार अब धीमी पड़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में वर्षा की तीव्रता और वितरण में गिरावट देखने को मिलेगी। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जबकि बस्तर और रायपुर संभाग के कुछ इलाकों में भारी वर्षा भी हुई। इस दौरान दुर्ग जिले में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका अब राजस्थान से होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रही है। इसके अलावा, एक अन्य द्रोणिका उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश से लेकर बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है, जो बारिश की गतिविधियों को प्रभावित कर रही है।
31 जुलाई को रायपुर शहर में आसमान बादलों से घिरा रहा। दिनभर में एक-दो बार हल्की बारिश हुई। इस दिन अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। मौसम विभाग के अनुसार, दुर्ग शहर सबसे गर्म था।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जबकि बस्तर और रायपुर संभाग के कुछ इलाकों में भारी वर्षा भी हुई। इस दौरान दुर्ग जिले में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मानसून की स्थिति में बदलाव
1 अगस्त को बिजली गिरने की चेतावनी मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 1 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। साथ ही एक-दो स्थानों पर वज्रपात की संभावना भी है। नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
|
राजधानी रायपुर में कैसा रहा मौसम?
FAQ
- क्या छत्तीसगढ़ में मानसूनी बारिश की गति कम हो गई है?
हाँ, मौसम विभाग के अनुसार बारिश की तीव्रता और वितरण में गिरावट आई है। - किन क्षेत्रों में भारी बारिश हुई?
बस्तर और रायपुर संभाग के कुछ इलाकों में भारी वर्षा दर्ज की गई है। - मानसून की स्थिति में क्या बदलाव हुआ है?
मानसून द्रोणिका अब राजस्थान से बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ गई है, जिससे बारिश की गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। - 1 अगस्त के लिए क्या चेतावनी दी गई है?
प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा और वज्रपात की संभावना है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By Umeshwari Baghel
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
By Sanjay Gupta