Weather Update : मौसम विभाग का पूर्वानुमान... अगले दो दिनों तक जमकर बरसेंगे बादल

Kanak Durga Jha | Aug 30, 2025, 07:00 IST
Share
Weather Update Weather department forecast rain heavily next two days
Weather Update Weather department forecast rain heavily next two days

Weather Update : मौसम विभाग के अनुसार आज और कल प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होगी। एक-दो जगहों पर मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना भी है।

छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार एक बार फिर तेज हो गई है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर और कोरिया सहित अन्य जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 28 अगस्त के बाद वर्षा की तीव्रता में कुछ कमी आएगी, लेकिन उत्तरी छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी रहेगा।

बस्तर और रायपुर संभाग में अच्छी बारिश

पिछले 24 घंटों में बस्तर, दुर्ग और रायपुर संभागों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। वहीं, बिलासपुर और सरगुजा संभागों में केवल एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई।

तापमान में हल्की गिरावट दर्ज

प्रदेश में पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक तापमान 32.5°C बिलासपुर में दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.8°C पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड हुआ, जिससे मौसम में हल्की ठंडक महसूस की गई।

कई जिलों में 6 सेमी तक पानी कोंटा में 6 सेमी, आरंग, गुरुर, गंगालूर और रायपुर में 5-5 सेमी, जबकि चारामा, बीजापुर, नानगुर, भैरमगढ़, कांकेर और बस्तर में 4-4 सेमी वर्षा दर्ज की गई। धमतरी, अभनपुर, खरोरा, जगरगुंडा और तोकापाल सहित कई जगहों पर 3 सेमी तक बारिश हुई।

निम्न दबाव का क्षेत्र बना बारिश का कारण

छत्तीसगढ़ और उसके आसपास निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। इससे जुड़े चक्रवाती परिसंचरण के कारण ऊपरी स्तर तक नमी का प्रवाह हो रहा है। साथ ही, मानसून द्रोणिका श्रीगंगानगर, शिवपुरी, दमोह, मध्य छत्तीसगढ़ होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है।

आज और कल का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार आज और कल प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होगी। एक-दो जगहों पर मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना भी है।

Weather update | CG Today Weather Update | CG Weather Update | Chhattisgarh weather update | Chhattisgarh weather update today | imd weather update | Weather Updates | Weather Update Today

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • Chhattisgarh weather update
  • Weather update
  • Weather Updates
  • Weather Update Today
  • imd weather update
  • CG Weather Update
  • Chhattisgarh weather update today
  • CG Today Weather Update
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा