Chhattisgarh : DJ बंद कर दिया तो पुलिस की कॉलर पकड़कर फाड़ी वर्दी, युवकों ने पथराव कर मचाया बवाल
Kanak Durga Jha | Aug 27, 2024, 13:44 IST
When DJ turned off grabbed collar tore uniform bilaspur
बिलासपुर में कृष्ण जन्मोत्सव के पर्व पर युवक देर रात डीजे बजाकर नाच रहे थे। जन्माष्टमी पर्व पर डीजे बंद कराने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर बदमाशों ने हमला कर दिया।
छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। बिलासपुर में जन्माष्टमी महोत्सव पर हंगामा हो गया। कृष्ण जन्मोत्सव के पर्व पर युवक देर रात डीजे बजाकर नाच रहे थे। जन्माष्टमी पर्व पर डीजे बंद कराने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर बदमाशों ने हमला कर दिया। झूमाझटकी की और कॉलर पकड़कर वर्दी फाड़ दी। युवकों ने पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी पर भी पथराव किया, जिससे तनाव की स्थिति बन गई। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक, युवक नशे में धुत थे। शराब के नशे में धुत युवकों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया। उनके हमले में 2 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों घायलों की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ FIR दर्ज किया है। साथ ही CCTV फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, इस दौरान युवक शराब के नशे में डीजे की धुन पर थिरक रहे थे। तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे। मना करने पर पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों के सामने जमकर बवाल मचाया।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश-दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
पुलिस पर उठाया हाथ
मना करने पहुंचे पुलिसकर्मी, युवकों ने मचाया बवाल
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश-दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari