पड़ोसी ने एसी डक्ट हटाने को कहा तो विधायक ने दी गोली मारने की धमकी
Krishna Kumar Sikander | Jun 13, 2025, 14:07 IST
When the neighbor asked to remove the AC duct, the MLA threatened to shoot him the sootr
छत्तीसगढ़ के जैजैपुर में कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू और उनके पड़ोसी हेमंत राठौर के बीच AC के एग्जॉस्ट डक्ट को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। विधायक बालेश्वर साहू ने उसे कथित तौर पर गोली मारने की धमकी दी।
छत्तीसगढ़ के जैजैपुर में कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू और उनके पड़ोसी हेमंत राठौर के बीच AC के एग्जॉस्ट डक्ट को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। दरअसल, विधायक बालेश्वर साहू के विधायक आवास के AC का डक्ट पड़ोसी हेमंत राठौर के मकान की ओर था। पड़ोसी हेमंत जब विधायक बालेश्वर साहू से इसे हटाने को कहा तो उनके समर्थकों ने हमला कर दिया। वहीं विधायक बालेश्वर साहू ने उसे कथित तौर पर गोली मारने की धमकी दी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद क्रॉस FIR दर्ज की गई है।
ये खबर भी पढ़ें... ग्रामीणों को राशन दिलाने गए फूड इंस्पेक्टर ही गोली मारने की धमकी देने लगे!
ये खबर भी पढ़ें... भाजपा नेत्री ज्योति महंत पर FIR दर्ज, किसान से मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल
घटना रायपुर के शंकर नगर स्थित विधायक के निवास की है। यहां हाल ही में लगाए गए AC का एग्जॉस्ट डक्ट पड़ोसी हेमंत राठौर के घर की ओर था। हेमंत ने इस पर आपत्ति जताई और डक्ट हटाने को कहा। विधायक साहू का कहना है कि उन्होंने कुछ दिनों में डक्ट हटाने का आश्वासन दिया था, लेकिन सोमवार को हेमंत का दामाद चंद्रशेखर घर पहुंचा और तुरंत डक्ट हटाने की मांग करने लगा। इसी बात पर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई, जो मारपीट तक जा पहुंची।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में रेत माफियाओं का आतंक, PCC चीफ बैज ने सरकार पर बोला हमला
ये खबर भी पढ़ें... पत्रकार से मारपीट करने पर बीजेपी विधायक के बेटे और भतीजे पर केस दर्ज
हेमंत का आरोप है कि विधायक के समर्थकों और कर्मचारियों ने उन्हें 6 थप्पड़ मारे, उनका बनाया वीडियो डिलीट कर दिया और विधायक ने गोली मारने की धमकी दी। वहीं, विधायक साहू का कहना है कि तीसरे पक्ष ने विवाद को भड़काया, जबकि वे पहले ही डक्ट हटाने को तैयार थे। पुलिस ने हेमंत की शिकायत पर विधायक बालेश्वर साहू के खिलाफ BNSS की धारा 329(4), 296, 351(2), 115(2) के तहत केस दर्ज किया है। दूसरी ओर, विधायक की शिकायत पर हेमंत राठौर और चंद्रशेखर के खिलाफ धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5) के तहत काउंटर FIR दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पड़ोसी का मामला | पड़ोसी ने एसी डक्ट हटाने को कहा तो विधायक ने दी गोली मारने की धमकी | When the neighbor asked to remove the AC duct | the MLA threatened to shoot him
ये खबर भी पढ़ें... ग्रामीणों को राशन दिलाने गए फूड इंस्पेक्टर ही गोली मारने की धमकी देने लगे!
दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक और मारपीट
घटना रायपुर के शंकर नगर स्थित विधायक के निवास की है। यहां हाल ही में लगाए गए AC का एग्जॉस्ट डक्ट पड़ोसी हेमंत राठौर के घर की ओर था। हेमंत ने इस पर आपत्ति जताई और डक्ट हटाने को कहा। विधायक साहू का कहना है कि उन्होंने कुछ दिनों में डक्ट हटाने का आश्वासन दिया था, लेकिन सोमवार को हेमंत का दामाद चंद्रशेखर घर पहुंचा और तुरंत डक्ट हटाने की मांग करने लगा। इसी बात पर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई, जो मारपीट तक जा पहुंची।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में रेत माफियाओं का आतंक, PCC चीफ बैज ने सरकार पर बोला हमला
दोनों ने एक-दूसरे के विरुद्ध दर्ज कराया केस
हेमंत का आरोप है कि विधायक के समर्थकों और कर्मचारियों ने उन्हें 6 थप्पड़ मारे, उनका बनाया वीडियो डिलीट कर दिया और विधायक ने गोली मारने की धमकी दी। वहीं, विधायक साहू का कहना है कि तीसरे पक्ष ने विवाद को भड़काया, जबकि वे पहले ही डक्ट हटाने को तैयार थे। पुलिस ने हेमंत की शिकायत पर विधायक बालेश्वर साहू के खिलाफ BNSS की धारा 329(4), 296, 351(2), 115(2) के तहत केस दर्ज किया है। दूसरी ओर, विधायक की शिकायत पर हेमंत राठौर और चंद्रशेखर के खिलाफ धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5) के तहत काउंटर FIR दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पड़ोसी का मामला | पड़ोसी ने एसी डक्ट हटाने को कहा तो विधायक ने दी गोली मारने की धमकी | When the neighbor asked to remove the AC duct | the MLA threatened to shoot him
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA