भाजपा नेत्री ज्योति महंत पर FIR दर्ज, किसान से मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल

Harrison Masih | Jun 09, 2025, 11:52 IST
Share
FIR against BJP leader Jyoti Mahant beating a villager korba chattisgarh the sootr
FIR against BJP leader Jyoti Mahant beating a villager korba chattisgarh the sootr

कोरबा जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र की पूर्व नगर पालिका सदस्य और भाजपा नेत्री ज्योति महंत एक बार फिर विवादों में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था।

कोरबा जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र की पूर्व नगर पालिका सदस्य और भाजपा नेत्री ज्योति महंत एक बार फिर विवादों में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह थाना परिसर के सामने एक ग्रामीण के साथ मारपीट करती नजर आईं। अब पुलिस ने ज्योति महंत समेत तीन लोगों के खिलाफ अपहरण, बंधक बनाना और वसूली जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

ये खबर भी पढ़ें... किसान अब गर्मी में भी कमा रहे मुनाफा, पारंपरिक खेती से हटकर मूंगफली की खेती

ये है पूरा मामला

घटना बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रावणभाटा मैदान मार्ग की है। ग्राम बरेडिमुड़ा निवासी एक किसान अपने बैलों को लेकर घर लौट रहा था। इस दौरान वह मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था और कॉल के दौरान उसने गाली दी। बताया जा रहा है कि ज्योति महंत, जो उसी रास्ते से कार से गुजर रही थीं, उन्होंने उस गाली को अपने लिए समझ लिया।

ये खबर भी पढ़ें... एमपी में सिर्फ इन किसानों को ही मिलेगी किसान सम्मान निधि, सरकार करने जा रही सख्ती

इसके बाद मामला बिगड़ गया। भाजपा नेत्री ने कुछ युवकों की मदद से किसान को जबरन थाना परिसर में लाया और वहीं उसकी पिटाई की। मारपीट का वीडियो वायरल होते ही मामले ने तूल पकड़ लिया। वीडियो में ज्योति महंत अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए यह स्पष्ट करती नजर आ रही हैं कि उन्होंने अपशब्द को क्यों व्यक्तिगत रूप से लिया।

वीडियो बना रहे युवक को धमकी

इस घटनाक्रम का वीडियो एक शख्स बना रहा था, लेकिन भाजपा नेत्री के साथ मौजूद उनके एक सहयोगी ने कैमरे के सामने हाथ रखकर रिकॉर्डिंग बंद करने की धमकी दी और विरोध जताया।

ये खबर भी पढ़ें... बुजुर्ग किसान ऐसे ले सकते हैं PM किसान मानधन योजना से 3000 की पेंशन

पुलिस की कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने ज्योति महंत और उनके साथियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। प्राथमिकी में अपहरण, बंधक बनाना और वसूली जैसी धाराएं जोड़ी गई हैं। पुलिस ने बताया कि जांच जारी है और जल्द आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FIR against BJP leader | beating a villager | Korba latest news | किसान से मारपीट | थाना परिसर में मारपीट

ये खबर भी पढ़ें... सुशासन के मंच पर किसान की बेबसी, एसडीएम से पूछा-बंटवारा कब होगा?

FAQ

  1. ज्योति महंत कौन हैं? उन पर FIR क्यों हुई?
    ज्योति महंत कोरबा जिले की बीजेपी नेता और पूर्व नगर पालिका सदस्य हैं। वे बांकीमोंगरा क्षेत्र से संबंधित हैं। उन पर FIR इसलिए हुई क्योंकि हाल ही में थाना परिसर के सामने उन्होंने एक ग्रामीण से मारपीट की थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ अपहरण, बंधक बनाने और वसूली की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
  2. थाना में मारपीट का मामला क्या है?
    बांकीमोंगरा थाना परिसर के सामने भाजपा नेता ज्योति महंत और उनके साथियों ने एक ग्रामीण से मारपीट की। यह घटना तब हुई जब ग्रामीण ने मोबाइल पर किसी से बात करते हुए गाली दी, जिसे ज्योति महंत ने अपने ऊपर लिया। इसके बाद उन्होंने और उनके साथियों ने उस ग्रामीण को थाना परिसर में भी पीटा। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने ज्योति महंत समेत तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।
  3. कोरबा की घटना क्या है?
    कोरबा जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र में भाजपा नेता ज्योति महंत और उनके साथियों द्वारा एक ग्रामीण से मारपीट की गई। ग्रामीण अपने बैल को लेकर जा रहा था और मोबाइल पर बात करते हुए कुछ अपशब्द कह दिए थे, जिसे ज्योति महंत ने व्यक्तिगत तौर पर लिया। इसके बाद उन्होंने और उनके साथियों ने उस ग्रामीण को थाना परिसर के सामने और भीतर भी पीटा। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ FIR दर्ज की है।
  4. कोरबा की घटना में क्या कार्रवाई हुई?
    कोरबा के बांकीमोंगरा इलाके में भाजपा नेता ज्योति महंत और उनके साथियों द्वारा ग्रामीण से मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने ज्योति महंत समेत तीन लोगों के खिलाफ अपहरण, बंधक बनाने और वसूली की धाराओं के तहत FIR दर्ज की है। इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के कारण पुलिस सतर्क हुई और त्वरित कदम उठाए।

Tags:
  • FIR against BJP leader
  • Korba latest news
  • beating a villager
  • किसान से मारपीट
  • ज्योति महंत
  • थाना परिसर में मारपीट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती