पति को सड़क पर सबके सामने पीटा, फिर छोड़कर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी

Harrison Masih | Jun 24, 2025, 21:20 IST
wife beat husband and eloped with lover bilaspur the sootr
छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने लोगों को कुछ महीने पहले चर्चित सोनम रघुवंशी केस की याद दिला दी है।

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने लोगों को कुछ महीने पहले चर्चित सोनम रघुवंशी केस की याद दिला दी है। इस ताज़ा मामले में प्यार, धोखा और विश्वासघात की एक और फिल्मी कहानी उजागर हुई है। शादी के महज 20 दिन बाद ही एक नवविवाहिता पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई वो भी पति के सामने, सड़क पर और हमले के बाद, जैसे किसी फिल्म का सीन चल रहा हो।



ये खबर भी पढ़ें... पति की किडनी बेचकर पत्नी 10 लाख रुपए लेकर प्रेमी संग फरार



पति की पिटाई और पत्नी की विदाई

यह मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। मस्तूरी निवासी अंकित महिलांगे, जो हाल ही में शादी के बंधन में बंधा था, अपनी पत्नी रंजिता जोशी को पहली बार मायके से विदा कराकर अपने घर ला रहा था।



रास्ते में तीन अज्ञात युवकों ने उसकी बाइक को घेरकर रोक लिया और अंकित पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस पूरे हमले में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पत्नी ने हमले को रोकने की बजाय, खुद उतरकर हमलावर युवक के पीछे बैठकर वहां से चली गई।



उसने एक बार भी पीछे मुड़कर नहीं देखा – पीड़ित पति

इस घटना के बाद वह सदमे में है और अपने रिश्ते की सच्चाई पर भरोसा नहीं कर पा रहा।



ये खबर भी पढ़ें... पन्ना से आई दिल दहला देने वाली खबर, बेटी ने प्रेमी संग मिलकर की पिता की हत्या



पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी

घटना की शिकायत के बाद तोरवा पुलिस थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि हमलावर युवकों की पहचान की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच तेज कर दी गई है।



शादी, प्यार और धोखे की उलझी कहानी

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता रंजिता जोशी और उसका प्रेमी पहले से संपर्क में थे। लेकिन पारिवारिक दबाव या सामाजिक कारणों से रंजिता की शादी किसी और से कर दी गई। शादी के बाद भी उसने प्रेमी से संपर्क बनाए रखा और एक सुनियोजित योजना के तहत यह पूरी घटना अंजाम दी गई।



ये खबर भी पढ़ें... पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची पति को मारने की साजिश, यूट्यूब पर खोजा मारने का खौफनाक तरीका



सामाजिक सवाल और सबक

यह घटना न सिर्फ एक व्यक्तिगत धोखे का मामला है, बल्कि यह सामाजिक व्यवस्था, विवाह संस्था और रिश्तों की सच्चाई पर भी सवाल खड़े करती है।



क्या विवाह से पहले सच बताना बेहतर नहीं होता? क्या ऐसे मामलों में परिवारों को अधिक सतर्क और संवेदनशील होना चाहिए?



बिलासपुर की यह घटना भले ही फिल्मी लगती हो, लेकिन यह एक सच्चाई है, जिससे एक युवक का जीवन बदल गया। रिश्तों की बुनियाद जब झूठ और छुपे इरादों पर टिकी हो, तो उसका अंजाम कितना दर्दनाक और चौंकाने वाला हो सकता है, यह घटना उसका जीता-जागता उदाहरण है।



ये खबर भी पढ़ें...लखनऊ में नाबालिग बेटी ने मुस्लिम प्रेमी संग मिलकर की मां की हत्या, बचने के लिए शव के कपड़े उतारे...



पत्नी ने पति को सड़क पर पीटा | प्रेमी संग फरार हुई पत्नी | बिलासपुर प्रेमी के साथ भागी पत्नी | शादी के 20 दिन बाद भागी पत्नी | wife eloped with lover | Bilaspur News | woman ran away with lover



thesootr links



दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧




Tags:
  • Bilaspur News
  • पत्नी ने पति को सड़क पर पीटा
  • प्रेमी संग फरार हुई पत्नी
  • बिलासपुर प्रेमी के साथ भागी पत्नी
  • शादी के 20 दिन बाद भागी पत्नी
  • wife eloped with lover
  • woman ran away with lover