डीएमएफ की राशि से 18 लाख के गबन का पर्दाफाश, सरपंच और सचिव गिरफ्तार

Harrison Masih | Published:
Share
DMF funds 18 lakhs fraud Sarpanch and Secretary arrested dantewada
DMF funds 18 lakhs fraud Sarpanch and Secretary arrested dantewada

ग्राम पंचायत नीलावाया में विकास कार्यों के नाम पर डीएमएफ (जिला खनिज न्यास निधि) की राशि से 18.42 लाख रूपए का गबन करने वाले तत्कालीन सरपंच रमेश कोर्राम और सचिव अनोज कुमार मण्डावी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले दंतेवाड़ा से एक बड़ा प्रशासनिक भ्रष्टाचार सामने आया है। ग्राम पंचायत नीलावाया में विकास कार्यों के नाम पर डीएमएफ (जिला खनिज न्यास निधि) की राशि से 18.42 लाख रूपए का गबन करने वाले तत्कालीन सरपंच रमेश कोर्राम और सचिव अनोज कुमार मण्डावी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने यह कार्रवाई अरनपुर थाना क्षेत्र में हुई शिकायत और जिला पंचायत के तीन सदस्यीय जांच दल की रिपोर्ट के आधार पर की है।

ये खबर भी पढ़ें... स्प्राइट की बोतल में शराब... स्कूल में रंगे हाथों पकड़ा गया नशे में धुत प्रधान पाठक

क्या है पूरा मामला?

जांच रिपोर्ट के अनुसार, ग्राम पंचायत नीलावाया में वर्ष 2022-2023, 2023-2024 और 2024-2025 के दौरान मूलभूत और निर्माण कार्यों में भारी अनियमितता पाई गई।

तत्कालीन सरपंच रमेश कोर्राम और सचिव अनोज कुमार मण्डावी पर आरोप है कि दोनों ने मिलकर बिल-वाउचर और निर्माण कार्यों में हेराफेरी कर कुल ₹18,42,689.00 की राशि का गबन किया।

शिकायत और जांच समिति की सिफारिश

इस मामले में ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत के बाद, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दंतेवाड़ा ने एक तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की। जांच के बाद यह पाया गया कि निर्माण कार्यों का निष्पादन दस्तावेज़ों के अनुसार नहीं हुआ।

भुगतान ऐसे कार्यों के लिए किया गया जो जमीनी स्तर पर अस्तित्व में ही नहीं थे। राशि डीएमएफ खाते से निकाली गई लेकिन उपयोग का कोई साक्ष्य नहीं मिला। इसके बाद समिति की रिपोर्ट पर आधारित होकर थाना अरनपुर में बीएनएस 2023 की धारा 316(2)(4)(5), 318(4), 61(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया।

ये खबर भी पढ़ें... इजराइल-ईरान युद्ध की आंच कांकेर तक: ईरान में फंसे मर्चेंट नेवी कर्मी मयंक साहू

पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी

एसपी गौरव राय के मार्गदर्शन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों स्मृतिक राजनाला, पूजा कुमार, आरके बर्मन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कल्पना वर्मा के निर्देशन में 23 जून को कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी:

अनोज कुमार मण्डावी

उम्र: 27 वर्ष

पद: तत्कालीन ग्राम सचिव

निवासी: ग्राम गोंगपाल, थाना कुआकोण्डा

रमेश कोर्राम

उम्र: 50 वर्ष

पद: तत्कालीन ग्राम सरपंच, नीलावाया

निवासी: ग्राम नीलावाया, थाना अरनपुर

ये खबर भी पढ़ें... कटघोरा की जामा मस्जिद में जमकर हुई मारपीट, नमाज के बाद भड़का विवाद

आगे की कार्रवाई

दोनो आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अब पूरे लेन-देन की लेखापरीक्षा और तकनीकी जांच भी करेगी, जिससे यह पता लगाया जा सके कि और कौन-कौन लोग इस घोटाले में शामिल हो सकते हैं।

यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि ग्राम स्तर पर भी भ्रष्टाचार की जड़ें गहरी हैं। डीएमएफ जैसी योजनाएं जिनका उद्देश्य खनन प्रभावित क्षेत्रों में जनकल्याण और बुनियादी विकास है, उन पर भी भ्रष्ट तंत्र की नजरें लगी हैं।

दंतेवाड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक सकारात्मक संदेश गया है कि अब ग्राम पंचायत स्तर के गबन और अनियमितताओं को भी गंभीरता से लिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें... CG JOB NEWS: आबकारी आरक्षक भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि घोषित,जल्दी भरे फॉर्म

डीएमएफ राशि से 18 लाख गबन | सरपंच और सचिव गिरफ्तार | दंतेवाड़ा सरपंच और सचिव गिरफ्तार | gram Sarpanch and secretary arrested | dantewada Sarpanch

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧


Tags:
  • डीएमएफ राशि से 18 लाख गबन
  • सरपंच और सचिव गिरफ्तार
  • दंतेवाड़ा सरपंच और सचिव गिरफ्तार
  • gram Sarpanch and secretary arrested
  • dantewada Sarpanch and secretary
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर