नौकरी दे दो साहब! बेबस होकर प्लांट के डायरेक्टर की गाड़ी के सामने लेट गई महिला
Kanak Durga Jha | Sept 07, 2024, 13:13 IST
woman lay down front of plant director's car in masturi
छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। मस्तूरी जिले में एक मां अपने बेटों की नौकरी के लिए एक बड़े कारोबारी की गाड़ी के सामने लेट गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। मस्तूरी जिले में एक मां अपने बेटों की नौकरी के लिए एक बड़े कारोबारी की गाड़ी के सामने लेट गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, जमीन के बदले नौकरी न देने से आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान एक महिला राशि पॉवर प्लांट के डायरेक्टर की गाड़ी के सामने लेट ही गई।
मस्तूरी क्षेत्र के भदौरा में संचालित राशि पॉवर स्टील कंपनी पर गांव के लोगों ने आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी ने पॉवर प्लांट स्थानीय लोगों की जमीन पर बनाया। कंपनी के मालिक ने ग्रामीणों से यह वादा किया था कि प्लांट बन जाने के बाद वहां स्थानीय लोगों को नौकरी देंगे। लेकिन स्थानीय लोगों को प्लांट में कोई नौकरी नहीं मिली। इस पर ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान एक महिला प्लांट के डायरेक्टर की गाड़ी के सामने लेट गई। कंपनी के संचालक रोहित अग्रवाल अपनी कार से निकल रहे थे, तभी प्रदर्शन में शामिल एक महिला सामने आई और गाड़ी के सामने लेट गई। इस दौरान महिला अपने दोनों बेटे को नौकरी देने की मांग करने लगी, जिसकी वजह से उन्हें अपनी गाड़ी पीछे करनी पड़ी। महिला को गाड़ी के सामने से हटाने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी।
प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों का कहना है कि प्लांट बनाने के लिए कंपनी प्रबंधन ने उनसे जमीन ली थी। इस दौरान प्रबंधन ने लाेगों को कंपनी में नौकरी देने का वादा किया था। लेकिन अब उनकी जमीन भी चली गई और उन्हें नौकरी भी नहीं मिली। इसलिए उन्हें प्रदर्शन करना पड़ा।
इस मामले में पुलिस ने कंपनी प्रबंधन से पूछताछ की। इस पर कंपनी प्रबंधन ने जानकारी दी कि, जमीन का अधिग्रहण साल 2012 से पहले किया गया था।उस समय कंपनी का संचालन दूसरे मैंनेजमेंट के हाथ में था। इस दौरान जिनसे जमीन ली गई उन लोगों से कोई लिखित में एग्रीमेंट भी नहीं हुआ था। अब कंपनी का संचालन अग्रवाल एंड संस कर रहा है। जो महिला अपने बेटे के लिए नौकरी मांग रही है उसकी जमीन भी अधिग्रहित नहीं की गई है।
प्लांट के डायरेक्टर की गाड़ी के सामने लेट गई महिला, देंखें Video
The Sootr - Madhya Pradesh
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
नौकरी के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
रास्ते से हटाने बुलानी पड़ी पुलिस
नौकरी दिलाने का किया था वादा
इस मामले में पुलिस ने कंपनी प्रबंधन से पूछताछ की। इस पर कंपनी प्रबंधन ने जानकारी दी कि, जमीन का अधिग्रहण साल 2012 से पहले किया गया था।उस समय कंपनी का संचालन दूसरे मैंनेजमेंट के हाथ में था। इस दौरान जिनसे जमीन ली गई उन लोगों से कोई लिखित में एग्रीमेंट भी नहीं हुआ था। अब कंपनी का संचालन अग्रवाल एंड संस कर रहा है। जो महिला अपने बेटे के लिए नौकरी मांग रही है उसकी जमीन भी अधिग्रहित नहीं की गई है।
प्लांट के डायरेक्टर की गाड़ी के सामने लेट गई महिला, देंखें Video
The Sootr - Madhya Pradesh
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari