Work from home : झांसा देकर महिला से ठगे 41 लाख रुपए, 64 बार करवाया ट्रांजेक्शन

Jitendra Shrivastava | Jun 25, 2024, 19:05 IST
Share
thesootr
thesootr

छत्तीसगढ़ में वर्क फ्रॉम होम का क्रेज तेजी से बढ़ा है। इसी के चलते लोगों के साथ साइबर क्राइम भी बहुत ज्यादा होने लगे हैं। लोग इन ठगों के झांसे में आकर अपनी गाढ़ी कमाई खो रहे हैं। इसी तरह का एक मामला भिलाई में देखने में आया...

Work from home : छत्तीसगढ़ के भिलाई में हाउसिंग बोर्ड में रहने वाली एक महिला से 41 लाख 21 हजार रुपए की ठगी हो गई। ठगों ने महिला को घर बैठे ही लाखों रुपए कमाने का ऑफर दिया और वर्क फ्रॉम होम के जरिए ऑनलाइन कार बुकिंग का काम करने के नाम पर झांसे में ले लिया। शुरुआत में महिला को काम के बदले रुपए देकर भरोसा जीता और बाद में आरोपियों ने महिला से अकाउंट 64 बार ट्रांजेक्शन कर कुल 41 लाख 21 हजार 869 रुपए अपने खाते में जमा करवा लिए।

टेलीग्राम पर मैसेज कर पूछा- घर बैठे रुपए कमाना चाहती हो

पुलिस ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र हाउसिंग बोर्ड निवासी टीना आशीष जनबंधु नाम की महिला ने घटना की शिकायत की है। 18 दिसंबर 2023 को पीड़िता को मैरी शाह नाम की एक महिला ने टेलीग्राम पर मैसेज किया और उससे पूछा कि वो घर बैठे काम कर रुपए कमाना चाहती है? घटना की शिकायत पर जामुल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें...

सब्सिडी के बाद भी महंगा खरीदा जेल प्रशासन ने राशन, सरकार को करोड़ों का नुकसान

धीरे-धीरे नए ऑफर देकर फांसते गए

पीड़िता ने इसके लिए हामी भरी तो महिला ने उससे कहा कि वो उसकी जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को भेज रही है। इसके बाद उसके पास अनघा विश्वनाथ नाम की महिला का मैसेज आया और उसने उससे कहा कि उनकी कंपनी ऑनलाइन कैब बुक करने का काम करती है। पहले दिन ट्रायल के तौर पर उसे 28 कैब बुकिंग का काम दिया गया। जिसके बदले में पीड़िता को 976 रुपये का भुगतान भी किया गया। इसके बाद अनघा विश्वनाथ नाम की महिला ने कहा कि यदि वो रोजाना 10 हजार रुपये लगाकर 84 बुकिंग करती है तो उसे सात हजार 651 रुपये मिलेंगे। पीड़िता ने 10 हजार रुपये जमा किया तो उसे लाभ का सात हजार 651 रुपये अतिरिक्त मिला। इसके बाद पीड़िता को आरोपितों पर भरोसा हो गया। इसके बाद कार्तिक नायर और सकर (मलेशिया) नाम के लोगों ने भी पीड़िता से बात की। पहले लाभ मिलने के बाद पीड़िता ने ज्यादा राशि लगाकर काम करना शुरू किया तो उसका अकाउंट नेगेटिव कैटेगरी में दिखाने लगा।

रुपए निकालने फार्म भरा तो पता चला कि ठगी हो गई

ठगों ने महिला से कहा कि नेगेटिव अकाउंट को पॉजिटिव में लाने के लिए रुपए जमा करने होंगे। महिला ने भरोसा करके 64 बार में कुल 41 लाख 21 हजार 869 रुपये जमा कर दिए। इसके बाद पीड़िता का अकाउंट पाजिटिव में आ गया और उसमें लाभ समेत कुल 76 लाख 54 हजार 437 रुपए की राशि दिखने लगी। पीड़िता ने अपने रुपए निकालने विड्राल भरा तो आरोपियों ने कहा कि उसे रुपए निकालने हैं तो पहले 15 लाख 30 हजार 887 रुपए जमा करने होंगे। इसके बाद महिला को पता चला कि वह ठगी जा चुकी है।

Tags:
  • work from home
  • वर्क फ्रॉम होम
  • महिला से 41 लाख 21 हजार रुपए की ठगी
  • छत्तीसगढ़ के भिलाई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा