छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक पति ने सब्जी काटने वाले हसिया से अपनी पत्नी का गला काट दिया। वार्ड क्रमांक 15 में मंगलवार (10 जून) सुबह पत्नी की लाश उसके कमरे में मिली। घर वाले खेत में काम करने गए थे। आरोपी पति धनेश्वर पटेल ने खुद परिवार को बताया तो छोटे भाई ने थाने में सूचना दी। मामला नगरी थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का मानसिक इलाज चल रहा था और वह अपनी पत्नी के कैरेक्टर पर शक भी करता था। जिसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया है। दोनों की शादी को 3 महीने ही हुए है। वह पेशे से इलेक्ट्रिशियन है।
बता दें कि आरोपी धनेश्वर का इंस्टाग्राम में शशिकांत पटेल के नाम से अकाउंट है। वह सोशल मीडिया में एक्टिव रहता था। अपने परिवार दोस्तों के साथ उसने कई फोटो अपलोड किया है। वहीं, 3 दिन पहले ही पत्नी संग फोटो डालकर उसने 'लव यू' लिखा था।
ये खबर भी पढ़िए...बड़ेसेट्टी पंचायत के बाद अब केरलापेंदा भी नक्सलियों से हुआ मुक्त
शादी के बाद से दोनों के बीच विवाद
आरोपी पति धनेश्वर पटेल बिजली फिटिंग का काम करता था, घर के बाकी सदस्य खेती किसानी का काम करते थे। मीनाक्षी धमतरी शहर से लगे मुजगहन की रहने वाली थी। दोनों की शादी तीन महीने पहले फरवरी महीने में हुई थी। तब से ही दोनों के बीच विवाद चलता आ रहा था।
ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में कोविड मरीजों की संख्या बढ़कर 64 हुई, इनमें से 40 होम आइसोलेशन पर
'किसी से भी बात नहीं करने देता था'
जानकारी के मुताबिक, धनेश्वर अपनी पत्नी को किसी से भी बात नहीं करने देता था। यहां तक कि उसने आस-पड़ोस में लोगों से बात करने को भी मना किया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होते रहता था। मंगलवार को भी दोनों इसी बात को लेकर ही झगड़े थे। जिसके बाद गुस्से में आकर धनेश्वर ने सीधे उसका गला काट दिया। मीनाक्षी की मौत मौके पर ही हो गई।
ये खबर भी पढ़िए...नक्सलियों के गढ़ में 50 नए सुरक्षा कैंप खोलने की तैयारी
हिरासत में आरोपी
एसपी सूरज सिंह परिहार ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर लिया है। मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
ये खबर भी पढ़िए...जवानों की जान लेने एक ही पैटर्न फॉलो कर रहे नक्सली... कई बार कर चुके हैं बड़े धमाके
crime news | cg crime news | chhattisgarh crime news | Crime news The sootr | crime news today | Murder Case