कांग्रेस में शामिल होंगे BJP से नाराज चल रहे मशहूर गायक कन्हैया मित्तल!
Sourabh Bhatnagar | Sept 08, 2024, 13:21 IST
कांग्रेस में शामिल होंगे कन्हैया मित्तल!
'जो राम को लाए हैं...' गाना गाने वाले कन्हैया मित्तल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कन्हैया की बीजेपी से नाराजगी इसकी वजह बताई जा रही है।
हरियाणा विधानसभा चुनाव से देशभर में गरमाई राजनीति के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 'जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे' गाना गाने वाले मशहूर भजन गायक कन्हैया मित्तल ( Famous Bhajan Singer Kanhaiya Mittal ) कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कन्हैया हरियाणा की पंचकूला ( Panchkula ) सीट से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन बीजेपी से टिकट ने मिलने पर पार्टी से नाराज हैं। आपको बता दें कि बीजेपी ने यहां से ज्ञानचंद गुप्ता को चुनावी मैदान में उतारा है।
एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान कन्हैया मित्तल ने कहा कि उनका मन कांग्रेस के साथ जुड़ रहा है। उन्होंने कहा, मैंने पहले किसी पार्टी के लिए काम नहीं किया है लेकिन मुझे लगता है मुझे कांग्रेस के साथ जुड़ना चाहिए। बीजेपी से नाराजगी के सवाल पर कन्हैया ने कहा कि उनकी किसी से कोई नाराजगी नहीं है, लेकिन वह कांग्रेस के साथ जुड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अगर बात बनती है तो वह कांग्रेस में जरूर जाना चाहेंगे।
ये भी पढ़ें...क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की राजनीतिक पारी शुरू, BJP में हुए शामिल
कन्हैया ने आगे बात करते हुए कहा कि अब लग रहा है कि अब हमें कांग्रेस के साथ जाना चाहिए और ये बात देश के आने वाले युवाओं को भी समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि सारे राम विरोधी ही कांग्रेस में ही हैं। कन्हैया का कहना है कि कांग्रेस में भी राम को चाहने वाले लोग हैं और वहां भी सनातनी लोग हैं। उन्होंने कहा कि सबके साथ मिलकर काम किया जा सकता है। कन्हैया ने यह भी कहा कि वह कभी बीजेपी के साथ नहीं थे।
ये भी पढ़ें...केजरीवाल को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम कांग्रेस में शामिल, बताई AAP छोड़ने की बड़ी वजह
कन्हैया ने इन बयानों के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि उनके इन बयानों की वजह बीजेपी से नाराजगी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कन्हैया हरियाणा की पंचकूला सीट से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन टिकट न मिलने पर पार्टी से नाराज हैं। बीजेपी ने यहां से ज्ञानचंद गुप्ता को चुनावी मैदान में उतारा है। आपको बता दें कि कन्हैया वही गायक हैं, जिन्होंने 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले 'जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे' गाना गाया था। इस गाने के बाद उन्हें बड़ी सुर्खियां मिली थीं। इसके बाद कन्हैया को बीजेपी के बड़े-बड़े नेताओं के साथ भी देखा गया था।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कन्हैया हरियाणा की पंचकूला ( Panchkula ) सीट से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन बीजेपी से टिकट ने मिलने पर पार्टी से नाराज हैं। आपको बता दें कि बीजेपी ने यहां से ज्ञानचंद गुप्ता को चुनावी मैदान में उतारा है।
मन कांग्रेस के साथ जुड़ रहा है: कन्हैया
ये भी पढ़ें...क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की राजनीतिक पारी शुरू, BJP में हुए शामिल
हमें कांग्रेस के साथ जाना चाहिए: कन्हैया
ये भी पढ़ें...केजरीवाल को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम कांग्रेस में शामिल, बताई AAP छोड़ने की बड़ी वजह
कन्हैया की बीजेपी से नाराजगी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
CG Top News : छत्तीसगढ़ में 19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, नई जिम्मेदारियों के साथ पदोन्नति, त्योहारी सीजन में बढ़ा आटे दाल का भाव
By Umeshwari Baghel
FIR के बाद कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप पर गिरी गाज, महिला कर्मचारी के वेतन मामले में FIR और वित्तीय अधिकार छीने जाने के बाद बड़ा फैसला
By VINAY VERMA
इंदौर हीरानगर फर्जी पट्टाकांड में टीआई सुशील पटेल सस्पेंड, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई
By Sanjay Gupta
MP बिजली संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर संकट, एक ही बार मिला मौका, ऊर्जा विभाग के आदेश के बाद भी करना पड़ रहा इंतजार
By Atul Dwivedi
खाद्य सुरक्षा रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: फार्च्यून मैदा व जैन चुस्की चाय की बिक्री पर तुरंत प्रतिबंध, सेहत के लिए हानिकारक
By Umeshwari Baghel
मोहनलाल हरगोविंद दास बीड़ी उद्योग संपत्ति विवाद हाईकोर्ट पहुंचा, सुनवाई नवंबर में
By Neel Tiwari
Rajasthan Top News: RCA चुनाव की वोटिंग हुई पूरी, 3 वोटर ने नहीं दिए वोट, रिजल्ट पर है सुप्रीम कोर्ट की रोक
By Ashish Bhardwaj