छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- चुनावी फंड ले लिया होगा तभी तो बंद नहीं कर रहे महादेव सट्टा एप

BP Shrivastava | Oct 21, 2023, 24:00 IST
Share
छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- चुनावी फंड ले लिया होगा तभी तो बंद नहीं कर रहे महादेव सट्टा एप
छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- चुनावी फंड ले लिया होगा तभी तो बंद नहीं कर रहे महादेव सट्टा एप

सीएम भूपेश बघेल ने महादेव ऑनलाइन सट्टा एप को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। आरोप लगाया की महादेव सट्टा वालों से केंद्र सरकार ने चुनाव के लिए चंदा ले लिया होगा, इसीलिए बंद नहीं करा रहे।

गंगेश द्विवेदी, RAIPUR. सीएम भूपेश बघेल ने महादेव ऑनलाइन सट्टा एप को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। सीएम भूपेश ने आरोप लगाया की महादेव सट्टा वालों से केंद्र सरकार ने पांच राज्यों के चुनाव के लिए चंदा ले लिया होगा, इसीलिए तो इसे बंद नहीं करा रहे।

भूपेश बघेल ने इस मसले पर ट्वीट भी किया है।

पूरे देश में सिर्फ छत्तीसगढ़ ने कार्रवाई की, 450 लोग गिरफ्तार

मीडिया से चर्चा के दौरान जब उनसे पूछा गया कि बीजेपी का आरोप है कि महादेव सट्टे का पैसा दाउद और पाक के जरिए कांग्रेस को मिल रहा है? सीएम ने कहा कि इससे हास्यास्पद बात और क्या हो सकती है! पूरे देश में शायद किसी राज्य ने कार्रवाई की हो, छत्तीसगढ़ में हमने की। 450 लोगों की गिरफ्तारी हुई और हमने खुद होकर लुक आउट नोटिस जारी करने लेटर लिखा। एप के संचालक ( नाम नहीं लिया) को गिरफ्तार करने के लिए कहा जो विदेश में है। और फिर हमारा कहना है कि एप बंद क्यों नहीं करते। एप बंद करने का काम केंद्र का है, राज्य का नहीं। मेरा आरोप है कि बंद क्यों नहीं कर रहे। चुनावी फंड तो नहीं ले लिया।

'महादेव सट्टा एप बंद करने का काम केंद्र का है, तो क्यों नहीं कर रहे'

सीएम भूपेश ने फिर सवाल किया कि क्यों बंद नहीं कर रहे महादेव एप। पूरे देश में चल रहा है। उसमें आप ही के लोग (बीजेपी) तो बैठते हैं। केक काट रहे, पार्टी कर रहे। उसकी गिरफ्तारी क्यों नहीं कर रहे। हमने कार्रवाई की, आप नहीं कर रहे। आपके क्या संबंध हैं? सीएम भूपेश ने कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि सट्टा आम लोग खेलते हैं। पैसा वो वसूल रहे। लोगों को बर्बाद कर रहे और ये जीएसटी लगा रहे। कार्रवाई नहीं कर रहे। कर रहे हैं तो हमारे लोगों को पकड़ रहे, सलाहकार को पकड़ रहे, जहां कुछ नहीं मिला। केवल बदनाम करने कार्रवाई कर रहे। संचालक को क्यों नहीं पकड़ रहे? मेरा कहना है कि आप भयादोहन तो नहीं कर रहे। सीएम ने कहा कि हिम्मत है तो इन सवालों के जवाब दे देना… कहीं कोई फंड तो नहीं ले लिया?

Tags:
  • Raipur News
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • रायपुर समाचार
  • central government
  • केंद्र सरकार
  • CM Bhupesh Baghel
  • सीएम भूपेश बघेल
  • Mahadev Online Satta App
  • महादेव ऑनलानइ सट्टा एप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा