MP में BJP विधायक के बेटे की गुंडागर्दी, पिछोर MLA प्रीतम लोधी के बेटे ने पड़ोसियों को कार से कुचलने की कोशिश की, दिनेश गिरफ्तार

BP Shrivastava | Jan 01, 2024, 24:00 IST
Share
MP में BJP विधायक के बेटे की गुंडागर्दी, पिछोर MLA प्रीतम लोधी के बेटे ने पड़ोसियों को कार से कुचलने की कोशिश की, दिनेश गिरफ्तार
MP में BJP विधायक के बेटे की गुंडागर्दी, पिछोर MLA प्रीतम लोधी के बेटे ने पड़ोसियों को कार से कुचलने की कोशिश की, दिनेश गिरफ्तार

पिता के विधायक बनते ही बेटे की गुंडागर्दी शुरू हो गई है। पिता की जीत के बाद बेटे ने एक व्यक्ति को फोन पर धमकाया था, अब अपने ही पड़ोसी को स्कॉर्पियो से कुचलना की कोशिश की।

GWALIOR. पिता के विधायक बनते ही बेटे की गुंडागर्दी शुरू हो गई है। पिता की जीत के बाद बेटे ने एक व्यक्ति को फोन पर धमकाया था, अब अपने ही पड़ोसी को स्कॉर्पियो से कुचलना की कोशिश की। यह पूरा मामला पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बेटे दिनेश लोधी का है।

पड़ोसी बाल- बाल बचे पर एक्टिवा क्षतिग्रस्त

दिनेश लोधी ने रविवार, 31 दिसंबर की रात को जलालपुर में अपने पड़ोसियों को ही स्कॉर्पियो से कुचलना का प्रयास किया। गनीमत रही कि पड़ोसी स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके घर के बाहर खड़ी हुई एक्टिवा गाड़ी स्कॉर्पियो की चपेट में आ गई। शिकायत मिलने पर पुरानी छावनी थाना पुलिस ने विधायक के बेटे दिनेश लोधी पर एफआईआर दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार भी कर लिया है।

घटना के बाद फरार हो गया था दिनेश लोधी

दरअसल, जलालपुर निवासी रविंद्र सिंह यादव ने पुरानी छावनी थाना पुलिस में इस बात की शिकायत दर्ज कराई है कि रविवार की रात दस बजे दिनेश लोधी ने स्कॉर्पियो से उसे और उसके भतीजे को कुचलने की कोशिश की। हालांकि, वे दोनों स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बच गए, लेकिन उनके घर के बाहर खड़ी एक्टिवा गाड़ी स्कॉर्पियो की चपेट में आ गई। इसके बाद दिनेश लोधी मौके से स्कॉर्पियो लेकर भाग गया।

FIR के बाद आरोपी गिरफ्तार

विधायक के बेटे दिनेश लोधी की हरकत घर के बाहर लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई। इस बात की शिकायत मिलने पर पुरानी छावनी थाना पुलिस ने बीजेपी विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बेटे दिनेश पर धारा 307, 279, 337, 427 के तहत FIR दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

प्रीतम लोधी के विधायक बनते ही बेटे पर हुई थी पहली FIR

यहां बता दें, विधानसभा चुनाव के रिजल्ट (3 दिसंबर) के दिन जैसे ही प्रीतम सिंह लोधी के पिछोर विधानसभा सीट से जीत की सूचना आई। उसी दिन उनके बेटे दिनेश लोधी ने सिकंदर यादव नाम के एक व्यक्ति को फोन पर धमकाया था। जिसके बाद दिनेश लोधी के खिलाफ पुरानी छावनी थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी।

राजकुमार यादव पर भी केस

इसके बाद सिकंदर के एक सहयोगी राजकुमार यादव ने दिनेश लोधी से फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों में जमकर बहस हुई थी। बाद में दिनेश लोधी ने राजकुमार यादव पर भी पुरानी छावनी थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी थी। रविवार की रात को दिनेश लोधी ने जिस रविंद्र सिंह यादव को कुचलना की कोशिश की, वह राजकुमार यादव का भाई है।

Tags:
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • Pichor MLA Pritam Lodhi
  • पिछोर विधायक प्रीतम लोधी
  • BJP MLA's hooliganism
  • BJP MLA's son arrested
  • Why BJP MLA's son arrested
  • बीजेपी विधायक की गुंडागर्दी
  • बीजेपी विधायक का बेटा गिरफ्तार
  • बीजेपी विधायक का बेटे क्यों गिरफ्तार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा