कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री सविता दीवान बीजेपी में शामिल, उनके साथ 100 से ज्यादा समर्थकों ने भी पार्टी की सदस्यता ली

BP Shrivastava | Oct 26, 2023, 24:00 IST
Share
 कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री सविता दीवान बीजेपी में शामिल, उनके साथ 100 से ज्यादा समर्थकों ने भी पार्टी की सदस्यता ली
कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री सविता दीवान बीजेपी में शामिल, उनके साथ 100 से ज्यादा समर्थकों ने भी पार्टी की सदस्यता ली

कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री और नर्मदापुरम की पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा ने गुरुवार, 26 अक्टूबर को बीजेपी की सदस्यता ली। उनके साथ 100 से ज्यादा कांग्रेसी बीजेपी में शामिल हुए।

BHOPAL.कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री और नर्मदापुरम की पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा ने गुरुवार, 26 अक्टूबर को बीजेपी की सदस्यता ली। सविता दीवान के साथ उनके 100 से ज्यादा समर्थकों को भी केंद्रीय मंत्री और चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने बीजेपी की सदस्यता दिलाई।

सविता के पिता तीन बार के विधायक रहे हैं

इस मौके पर नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि बीजेपी परिवार में दिन प्रतिदिन नया आयाम जुड़ रहा है। श्रीमती सविता दीवान राजनीतिक परिवार से हैं। उनके पिता तीन बार विधायक रहे हैं। सविता जी जब विधायक थीं, तब मैं भी मध्यप्रदेश विधानसभा का सदस्य रहा हूं। मैंने उन्हें सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों भूमिका में देखा है।

सविता के अनुभव का बीजेपी को मिलेगा लाभ

तोमर ने कहा कि सविताजी कांग्रेस की रीतियों और नीतियों से निराश होकर और बीजेपी की रीतियों और नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुई हैं। वे एक अच्छी वक्ता हैं। जब वे विधानसभा में विषयों को बहुत अच्छे से प्रस्तुत करती थीं। सविता जी अपनी विद्वता, संस्कार, व्यक्तित्व और कृतित्व से रोशनी बिखेर रही हैं। उनके अनुभव का बीजेपी को लाभ मिलेगा।

कांग्रेस पहले जैसी नहीं रही, सिर्फ बीजेपी जनहितैषी पार्टी

पूर्व विधायक सविता दीवान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब पहले जैसी पार्टी नहीं रही। बीजेपी में आकर बहुत खुश हूं। 30 साल के राजनीतिक जीवन में 20 साल तक कांग्रेस संगठन में कार्य किया है। कांग्रेस संगठन पहले जैसा नहीं रहा। अब कांग्रेस पार्टी में निष्ठावान कार्यकर्ताओं की जगह नहीं है। कांग्रेस अब जनता की हितैषी पार्टी भी नहीं रही। सिर्फ बीजेपी ही जनहितैषी पार्टी है। दीवान ने कहा कि मुझे लगा कि देश के विकास के धारा प्रवाह में सहभागी होना चाहिए और अपना योगदान देश के विकास में देना चाहिए, इसलिए मैंने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है।

सविता दीवान के साथ ये नेता बीजेपी में शामिल

इस अवसर पर पूर्व सरपंच और राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष और जिला महासचिव युवा कांग्रेस नर्मदापुरम राजेंद्र सिंह पटेल, नर्मदापुरम जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष मनीष जैन, श्रवण कुमार सिंह ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, देवी सिंह गुर्जर, रमजान शाह, रामबाबू गुर्जर, शंकर सिंह चौहान, प्रशांत ठाकुर, कमलेश केवट, वीरेंद्र कुमार, हेमराज मीणा, चंद्रमोहन पटेल, कपिल चौकसे, नरेंद्र कुमार दीवार, संजय पांडे, सोनू आदिवासी, संजय दीवान, सुरेंद्र राजपूत और मुरली केवट ने भी बीजेपी की सदस्यता ली।

Tags:
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • Assembly Elections
  • विधानसभा चुनाव
  • Congress leader Savita Diwan Sharma joins BJP
  • Narendra Singh Tomar gives membership to Savita Diwan
  • former MLA Savita Diwan
  • कांग्रेस नेता सविता दीवान शर्मा बीजेपी में शामिल
  • नरेंद्र सिंह तोमर ने सविता दीवान को सदस्यता दिलाई
  • पूर्व विधायक सविता दीवान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा