बैतूल में डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे इस्तीफा मंजूर करवाने 28 सितंबर से करेंगी भूख हड़ताल, समर्थकों के साथ निकाल चुकीं हैं रैली

BP Shrivastava | Sept 27, 2023, 24:00 IST
Share
बैतूल में डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे इस्तीफा मंजूर करवाने 28 सितंबर से करेंगी भूख हड़ताल, समर्थकों के साथ निकाल चुकीं हैं रैली
बैतूल में डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे इस्तीफा मंजूर करवाने 28 सितंबर से करेंगी भूख हड़ताल, समर्थकों के साथ निकाल चुकीं हैं रैली

डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे अब 'शिवराज सरकार' से आर- पार की जंग के मूड में आ गई हैं। उन्होंने कहा कि यदि उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाता है तो वे 28 सितंबर को भूख हड़ताल करेंगी।

BETUL. डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे अब 'शिवराज सरकार' से आर- पार की जंग के मूड में आ गई हैं। उन्होंने कहा कि यदि उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाता है तो वे 28 सितंबर को भूख हड़ताल करेंगी। उन्होंने ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए 22 जून को नौकरी से इस्तीफा दिया था, लेकिन सरकार ने इसे नामंजूर कर दिया। इसे लेकर निशा बांगरे ने 25 सितंबर को समर्थकों के साथ रैली निकाली और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान वे अपने छोटे बेटे को गोद में लिए हुए थीं।

हाईकोर्ट का आदेश

डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे के इस्तीफे को लेकर हाईकोर्ट जबलपुर का ताजा आदेश सामने आया है। कोर्ट ने सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) को आदेश दिया है कि वह निशा बांगरे के खिलाफ चल रही जांच को 10 दिन में खत्म कर इस्तीफे पर अंतिम फैसला करें और इसके क्रियान्वयनकी रिपोर्ट 9 अक्टूबर तक कोर्ट के सामने पेश करें।

आदेश में यह भी कहा

हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक, एक अंतरिम उपाय के रूप में यह निर्देश दिया जाता है कि यदि याचिकाकर्ता आज से 3 दिन के भीतर प्राधिकरण यानी प्रतिवादी नंबर 2 ( सामान्य प्रशासन विभाग ) के पास जाता है और आरोपों को स्वीकार करता है, तो प्रतिवादी नंबर 2 अगले 10 दिन में अनुशासनात्मक कार्यवाही समाप्त करेगा। और लिस्टिंग की अगली तारीख तक उसका परिणाम रिकॉर्ड पर लाएगा।

निशा बांगरे ने 22 जून को दिया था इस्तीफा

दरअसल, छतरपुर जिले में तैनात एसडीएम निशा बांगरे ने 22 जून 2023 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने यह आरोप लगाया था कि उन्हें अपने पैतृक जिले बैतूल में घर के गृह प्रवेश के दौरान सर्वधर्म सम्मेलन आयोजित करने की अनुमति नहीं दी गई। उस वक्त राज्य सेवा की अधिकारी निशा बांगरे छतरपुर में तैनात थीं। वह मूल रूप से बैतूल जिले के आमला की रहने वाली हैं। अभी वह बच्चे की देखभाल के लिए अवकाश पर हैं।

रैली निकाली कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

निशा बांगरे के इस्तीफे को सरकार ने अस्वीकार कर दिया है। इसके बाद उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। 25 सितंबर को निशा बांगरे ने अपने समर्थकों के एक समूह के साथ छोटे बेटे को गोद में लेकर एक रैली निकाली। साथ ही जिला कलेक्टर बैतूल को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें दावा किया गया कि उन्हें चुनाव लड़ने का अधिकार है। निशा बांगरे ने कहा कि अगर उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाता है कि वह 28 सितंबर से भूख हड़ताल पर बैठेंगी।

कोर्ट का खटखटाया दरवाजा

इस्तीफा देने के बाद बांगरे ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। साथ ही कोर्ट से आग्रह किया है कि हमारा इस्तीफा स्वीकार किया जाना चाहिए और मामले में अगली सुनवाई इस साल नौ अक्टूबर को होनी है। निशा बांगरे के मामले में जीएडी की प्रमुख सचिव दीप्ति गौर मुखर्जी ने कहा कि इस्तीफा कुछ दिन पहले ही खारिज कर दिया गया था और उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया है।

Tags:
  • Betul News
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • बैतूल समाचार
  • Deputy Collector Nisha Bangre
  • डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे
  • Nisha Bangre will go on hunger strike in Betul from 28th September
  • Government rejected Nisha Bangre's resignation
  • बैतूल में निशा बांगरे 28 सितंबर से करेंगी भूख हड़ताल
  • सरकार निशा बांगरे का इस्तीफा नामंजूर किया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा