अपनी ही पार्टी की MLA से छेड़छाड़, कांग्रेस नेता पर FIR, विधायक बोलीं- हाथ पकड़ने की कोशिश; आरोपी ने कहा- जानबूझकर फंसाया

BP Shrivastava | Sept 29, 2023, 24:00 IST
Share
 अपनी ही पार्टी की MLA से छेड़छाड़, कांग्रेस नेता पर FIR, विधायक बोलीं- हाथ पकड़ने की कोशिश; आरोपी ने कहा- जानबूझकर फंसाया
अपनी ही पार्टी की MLA से छेड़छाड़, कांग्रेस नेता पर FIR, विधायक बोलीं- हाथ पकड़ने की कोशिश; आरोपी ने कहा- जानबूझकर फंसाया

सतना में कांग्रेस की महिला विधायक ने अपनी ही पार्टी के नेता पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। विधायक ने कहा कि आरोपी ने शराब पीकर उनका हाथ पकड़ने का प्रयास किया।

SATNA. सतना में कांग्रेस की महिला विधायक ने अपनी ही पार्टी के नेता पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। विधायक ने कहा कि आरोपी ने शराब पीकर उनका हाथ पकड़ने का प्रयास किया। साथ ही उनकी महिला सहायक के साथ धक्का-मुक्की भी की। विधायक की शिकायत पर आरोपी नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

विधायक ने पुलिस को क्या बताया

विधायक कल्पना वर्मा ने पुलिस को बताया, 'मैं गुरुवार, 28 सितंबर की शाम को हटिया गांव में जनसंपर्क कार्यक्रम में गई थी। इस दौरान मैं एक परिवार से मिलने जा रही थी। स्थानीय कांग्रेस नेता मनोज बागरी उर्फ बबलू अपने कुछ साथियों के साथ यहां पहुंच गया। वह मेरी गाड़ी के सामने खड़ा हो गया। मैं गाड़ी से उतरी तो मनोज ने गाली-गलौज कर हाथ और मुंह पकड़ने की कोशिश की। यह देखकर मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद रात में सिविल लाइन थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी मनोज बोले- मेरी राजनीतिक हत्या की साजिश, हर जांच को तैयार

इस मामले में आरोपी मनोज बागरी का कहना है कि कल्पना उनकी राजनैतिक हत्या की साजिश रच रही हैं। वे घटना में जो वक्त बता रही हैं, उस वक्त मनोज सतना में थे। शराब पीने के आरोप झूठे हैं और वे इस पर किसी भी जांच के लिए तैयार हैं। मनोज ने कहा, कल्पना को लगता है कि कहीं उनकी जगह मुझे विधानसभा चुनाव के लिए टिकट न मिल जाए, इसलिए वे ये हथकंडे अपना रही हैं।

विधायक ने कहा- मनोज ने सुनियोजित ढंग से हरकत की

इधर, सतना सिविल लाइन थाना पुलिस ने कांग्रेस नेता मनोज बागरी पर आईपीसी की धारा 341, 294 और 354 (छेड़छाड़) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। विधायक कल्पना वर्मा ने कहा, 'मनोज ने साथियों के साथ शराब पीकर सुनियोजित ढंग से यह हरकत की है। वह पहले भी विरोध के प्रयास करता रहा है, लेकिन यह घटना बर्दाश्त के काबिल नहीं है। घटना की जानकारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दे दी है। एसपी से भी शिकायत की है।'

विधायक ने बताया कि मनोज दो बार जिला पंचायत चुनाव लड़ चुका है। दोनों बार हार गया था। इस बार विधानसभा चुनाव में वह रैगांव क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट के लिए दावेदारी कर रहा है। विधायक ने सवाल उठाया कि जब इस सरकार में महिला जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं है तो फिर सुरक्षित कौन है?

बीजेपी बोली- कांग्रेस पार्टी का चरित्र सबके सामने आया

रैगांव विधायक के साथ अभद्रता पर बीजेपी के सतना जिला मीडिया प्रभारी कामता पांडेय ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी का चरित्र सबके सामने आ चुका है। जिस पार्टी के नेता अपनी ही महिला विधायक का सम्मान न करते हों, उनसे महिला सम्मान की उम्मीद रखना बेमानी है। बात-बात पर प्रदेश सरकार को कोसने वाले कांग्रेस के नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह अब इस पर क्या कहेंगे?

Tags:
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • Congress MLA was molested in Satna
  • Congress MLA accused his own party leader
  • which Congress MLA was molested
  • Satna News
  • सतना में कांग्रेस विधायक से छेड़छाड़
  • कांग्रेस विधायक ने अपनी ही पार्टी के नेता पर लगाया आरोप
  • किस कांग्रेस विधायक से हुई छेड़छाड़
  • सतना समाचार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा