इंदौर के चुनावी बयान जिन्होंने बंटोरी सुर्खियां- मैं खाली विधायक बनने नहीं आया हूं, जमीन में 6 फीट गाड़ देंगे, राजनीतिक हत्या की गई

Pratibha Rana | Nov 22, 2023, 24:00 IST
Share
इंदौर के चुनावी बयान जिन्होंने बंटोरी सुर्खियां- मैं खाली विधायक बनने नहीं आया हूं, जमीन में 6 फीट गाड़ देंगे, राजनीतिक हत्या की गई
इंदौर के चुनावी बयान जिन्होंने बंटोरी सुर्खियां- मैं खाली विधायक बनने नहीं आया हूं, जमीन में 6 फीट गाड़ देंगे, राजनीतिक हत्या की गई

विधानसभा चुनाव का दौर खत्म होने के बाद अब मतगणना का इंतजार है लेकिन इस बार गहमागहमी भरे रहे चुनाव में नेताओं के कई बयानों ने भारी सुर्खियां बंटोरी।

संजय गुप्ता, INDORE. विधानसभा चुनाव का दौर खत्म होने के बाद अब मतगणना का इंतजार है, लेकिन इस बार गहमागहमी भरे रहे चुनाव में नेताओं के कई बयानों ने भारी सुर्खियां बटोरी। चुनाव बीतने के बाद यह बयान भी हमेशा के लिए लोगों के जेहन में रह गए हैं। इसमें सबसे बड़ा नाम तो बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का है, जिनके एक-दो नहीं कई बयान खासे चर्चा में रहे तो कांग्रेस के संजय शुक्ला का भी राजनीतिक हत्या का बयान चर्चाओं में रहा। इसी तरह चिंटू चौकसे, मालिनी गौड़, पिंटू जोशी, कमलनाथ के सांवेर में दिए बयान काफी चर्चा में रहे हैं।

प्रत्याशियों के चर्चित बयान

बीजेपी के इंदौर विधानसभा एक प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय-

- जिस बूथ से कांग्रेंस को एक भी वोट नहीं मिलेगा, वहां बूथ अध्यक्ष को 51 हजार रुपए का इनाम दूंगा

- मैं खाली यहां विधायक बनने के लिए नहीं आया, पार्टी और भी बड़ी जिम्मेदारी देगी

- मप्र में कोई अधिकारी पैदा नहीं हुआ जो मैं बोलू और काम नहीं करें

- मैं भोपाल से इशारा कर दूंगा और काम हो जाएगा

- वो तो अपने पिता की कमाई बांट रहे हैं, ले लो, लेकिन वोट मुझे दे देना

- मैं चुनाव नहीं लड़ना चाहता था, सोचा था हैलीकॉप्टर से जाएंगे पांच सभाएं करेंगे, कार से तीन सभा करेंगे, अपन बड़े नेता हो गए हैं, कहां हाथ जोड़ने जाएंगे

कांग्रेस के संजय शुक्ला के चर्चित बयान

- विजयवर्गीय मेरे पिता तुल्य है लेकिन उन्होंने एक नहीं दो-दो बेटों की राजनीतिक हत्या की है, एक अपने बेटे आकाश की और एक मेरी।

- गुंडों को महामंडलेशवर कहा जा रहा है।

- हेलीकॉप्टर नेता को हैलीकॉप्टर से वापस विधानसभा दो में भेज देंगे

- पिता की कमाई बेटे को ही मिलती है, वह मजदूर के बेटे, उनके पास अरबों कहां से आए

कमलनाथ का यह बयान भी रहा चर्चा में

कमलनाथ और प्रियंका गांधी की सांवेर में हुई सभा में कमलनाथ ने कहा था कि- सांवेर गद्दारी का प्रतीक है, मैं इसे गोद ले रहा हूं, यहा गुंडागर्दी नहीं चलेगी, इसे याद रखा जाएगा। मैं अब 2018 का कमलनाथ नहीं मॉडल 2023 कमलनाथ हूं।

बाकी नेताओं के यह बयान भी खासे रहे चर्चा में

  • चिंटू चौकसे (विधानसभा दो कांग्रेस प्रत्याशी)- हम तो पागल लोग है पागल, गुंडागर्दी करने वालों को जमीन में 6 फीट गाड़ देंगे, अब दोस्ती खत्म
  • जीतू यादव (एमआईसी मेंबर)- सुन लो चिंटू, राजू, बीजेपी कार्यकर्ता को घूर मत लेना, घूरने वालों की हम आंखे फोड़ देंगे
  • मालिनी गौड़ (बीजेपी की विधानसभा चार प्रत्याशी)- राष्ट्रविरोधियों से बैर है, मैं ऐसे क्षेत्रों में वोट मांगने भी नहीं जाती जो वंदे भारत और भारत माता की जय नहीं बोलता है।
  • पिंटू जोशी (कांग्रेस के विधासनभा तीन प्रत्याशी)- भले को जिताने में भलाई है
  • मधु वर्मा (राऊ से बीजेपी प्रत्याशी)- एक लाख वोटों से जीतूंगा
  • जीतू पटवारी (राऊ से कांग्रेस प्रत्याशी)- बेटा अब काम करेगा, पिता (मधु वर्मा) घर पर आराम करेंगे
  • गोलू शुक्ला (बीजेपी के विधानसभा तीन प्रत्याशी)- दस बार तो जवाब दे चुका हूं, मैं स्थानीय प्रत्याशी हूं, बाहर तो वह (पिंटू) रहते हैं
  • अंतरसिंह दरबार (महू से निर्दलीय प्रत्याशी)- मुझे कांग्रेस ने नहीं लेकिन जनता ने टिकट दिया है और मैं चुनाव लड़ रहा हूं
Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Kailash Vijayvargiya
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • मप्र विधानसभा चुनाव 2023
  • MP Assembly Elections 2023
  • Vijayvargiya famous statement
  • विजयवर्गीय का चर्चित बयान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा