इंदौर में बोले विजयवर्गीय-मैंने भी कभी 200 करोड़ एक साथ नहीं देखा, आपने भी नहीं देखा होगा?मुहब्बत की दुकान में भ्रष्टाचारी बैठे हैं
Pratibha Rana | Dec 10, 2023, 24:00 IST
इंदौर में बोले विजयवर्गीय-मैंने भी कभी 200 करोड़ एक साथ नहीं देखा, आपने भी नहीं देखा होगा?मुहब्बत की दुकान में भ्रष्टाचारी बैठे हैं
कैलाश विजयवर्गीय ने अब कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से मिले 200 करोड़ से ज्यादा राशि को लेकर कांग्रेस के साथ टीएमसी और पूरे विपक्ष पर ताना मारा है।
संजय गुप्ता, INDORE. मप्र के सीएम पद की रेस में चल रहे बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और इंदौर विधानसभा एक से विधायक कैलाश विजयवर्गीय ने अब कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से मिले 200 करोड़ से ज्यादा राशि को लेकर कांग्रेस के साथ टीएमसी और पूरे विपक्ष पर ताना मारा है। उन्होंने कहा कि मैंने कभी एक साथ इतने रुपए नहीं देखे, आमजन ने भी नहीं देखे होंगे। मुहब्बत की दुकान में भ्रष्टाचारी बैठे हुए हैं।
विजयवर्गीय ने x पर एक वीडियो अपलोड करते हुए कहा कि इतने रुपए मैंने नहीं देखे, आपने भी नहीं देखे होंगे, यह रुपए है कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के जो उनके गोदामों से मिले हैं। करोड़ों रुपए विपक्ष के लोगें के पास ही क्यों मिलते हैं? इसके पहले टीएमसी के एक मंत्री के यहां सवा सौ करोड़ रुपए मिले थे। यह जनता का पैसा जो टैक्स के रूप में सरकार के खजाने में जाना था। यह जिस तरह से अभी भी देश को लूट रह हैं, फिर 60 साल में कितना लूटा होगा? मुहब्बत की दुकान में भ्रष्टाचारी लोग जो लूट रहे हैं, उन्हें हिसाब देना होगा। इन्हें जेल भिजवाना होगा। जब कार्रवाई होती है तो यह ईडी, आईटी पर आरोप लगाते हैं, क्यों नहीं जाएगी एजेंसी, सौ, दो सौ करोड़ रुपए कांग्रेस, टीएमसी वालों के यहां से मिलते हैं। इन पर कार्रवाई की मोदी की गारंटी है।
सीएम रेस को लेकर लगातार दिल्ली और भोपाल में बने हुए विजयवर्गीय फिलहाल इंदौर लौट आए हैं। वह यहां पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भी शामिल हुए और नवविवाहितों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान वह हंसी-मजाक के मूड़ में दिखे और सभी से हंसकर बात की और सभी के बीच लंबा समय गुजारा। हालांकि सीएम की दावेदारी को लेकर फिलहाल उन्होंने चुप्पी साधी हुई है।
यह बोले विजयवर्गीय
दिल्ली-भोपाल करने के बाद इंदौर लौटे विजयवर्गीय
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari