मध्यप्रदेश विधानसभा में अधिकारी दीर्घा में अफसरों को मौजूद रहने के निर्देश, जीएडी ने जारी किया पत्र

BP Shrivastava | Dec 19, 2023, 24:00 IST
Share
मध्यप्रदेश विधानसभा में अधिकारी दीर्घा में अफसरों को मौजूद रहने के निर्देश, जीएडी ने जारी किया पत्र
मध्यप्रदेश विधानसभा में अधिकारी दीर्घा में अफसरों को मौजूद रहने के निर्देश, जीएडी ने जारी किया पत्र

मध्यप्रदेश में निजाम बदला है और डॉ. मोहन यादव नए मुख्यमंत्री बने हैं। इसी के साथ विधानसभा का पहला सत्र 18 दिसंबर से प्रारंभ हो गया है। जिसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग अफसरों को नया आदेश जारी किया है।

BHOPAL. मध्यप्रदेश में निजाम बदला है और डॉ. मोहन यादव नए मुख्यमंत्री बने हैं। इसी के साथ नई सरकार का शुरुआती या पहला विधानसभा सत्र 18 दिसंबर से प्रारंभ हो गया है। जिसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग (GAD)ने नया आदेश जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि विधानसभा की कार्यवाही के दौरान अफसर अनिवार्य रूप से सदन में अधिकारी दीर्घा में मौजूद रहें।

जीएडी ने क्या कहा आदेश में ?

जीएडी ने आदेश में कहा कि महत्वपूर्ण अफसरों पर अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव या सचिव स्तर के अधिकारियों को उपस्थित रहना चाहिए। इसके अलावा अन्य सभी विभागों के अधीनस्थ अधिकारी भी मौजूद रहें।

तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष भी जता चुके हैं नाराजगी

उल्लेखनीय है कि अफसर दीर्घा में अफसरों के गायब रहने की बात पहले भी कई बार उठती रहीं है। तत्कालीन विधानसभा अध्यक्षों ने भी इस पर नाराजगी जताई है, लेकिन इसके बावजूद सीनियर अफसर विधानसभा में कम ही बैठते या मौजूद रहते हैं। यह भी बताया गया कि अक्सर अधिकारी हाजिरी लगाकर निकल जाते हैं। इसके चलते अब सीएम डॉ. मोहन यारव के फरमान के बाद सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने नए निर्देश जारी किए हैं।

विधायकों की भी रहती है शिकायत

जानकारी के मुताबिक विधायकों की शिकायत भी रहती है कि हम जनता की आवाज यहां उठाते हैं, लेकिन संबंधित विभाग के सीनियर अफसर मौजूद नहीं रहने से उनकी सही बात उचित स्थान तक नहीं पहुंच पाती है और ना ही मंत्री सही से विभाग की ओर से संतोषजनक जवाब दे पाते हैं। विधायकों का मानना है कि यदि सीनियर अफसर कार्यवाही के दौरान विधानसभा में मौजूद रहेंगे तो तत्काल प्रभावी निर्णय होने की संभावना अधिक होगी।

Tags:
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • Madhya Pradesh Assembly session
  • मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र
  • instructions from General Administration Department
  • GAD's instructions to officers
  • Assembly session from 18-21 December
  • सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश
  • अफसरों को जीएडी के निर्देश
  • विधानसभा सत्र 18-21 दिसंबर तक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा