मोहन यादव बुधवार को लेंगे सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी आएंगे, समारोह लाल परेड ग्राउंड में

BP Shrivastava | Dec 12, 2023, 24:00 IST
Share
मोहन यादव बुधवार को लेंगे सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी आएंगे, समारोह लाल परेड ग्राउंड में
मोहन यादव बुधवार को लेंगे सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी आएंगे, समारोह लाल परेड ग्राउंड में

मध्यप्रदेश के नए सीएम मोहन यादव की घोषणा हो चुकी है। मोहन यादव कल यानी बुधवार, 13 दिसंबर को सीएम पद की शपथ लेंगे। समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी भी आ रहे हैं।

BHOPAL. मध्यप्रदेश के नए सीएम मोहन यादव की घोषणा हो चुकी है। मोहन यादव कल यानी बुधवार, 13 दिसंबर को सीएम पद की शपथ लेंगे। समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी भी आ रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह भोपाल के मोती लाल नेहरू स्टेडियम (लाल परेड ग्राउंड) में होगा। समारोह में मोहन यादव मुख्यमंत्री, राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा डिप्टी सीएम की शपथ लेंगे।

नई कैबिनेट को लेकर सरगर्मी तेज

इधर, सीएम का नाम फाइनल होने के बाद अब एमपी सरकार की नई कैबिनेट को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व केंद्रीय मंत्री और विधायक प्रहलाद सिंह पटेल, पूर्व सांसद और विधायक राकेश सिंह, वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव की भूमिका अब तय की जाएगी। सियासी हलकों में सिर्फ यही चर्चा है कि इन सीनियर लीडर्स की क्या भूमिका रहेगी।

बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने लिया जायजा

VD SHARMA at Lal pared.jpg
VD SHARMA at Lal pared.jpg

नए सीएम मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का मंगलवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जायजा लिया। उनके साथ मंत्री विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा समेत कई नेता शामिल थे।

शिवराज ने मोहन यादव के सीएम बनने का रखा प्रस्ताव

मध्यप्रदेश के नए सीएम के तौर पर मोहन यादव के नाम पर मुहर लग चुकी है। सोमवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया। मौजूदा सीएम शिवराज सिंह ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका सभी विधायकों ने समर्थन किया।

शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर

एमपी के नए सीएम के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी तेज कर दी गई हैं। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में विशाल डोम तैयार कराया जा रहा है। इसमें दो हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। विशाल मंच तैयार कराया जा रहा है। जहां पर दो दर्जन से अधिक आला नेता शामिल होंगे। यहां पर बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और आम जनता भी मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होगी।

लाल परेड मैदान में बनाए गए हैलीपेड

मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री भी शामिल हो सकते हैं। यही कारण है कि लाल परेड मैदान में हैलीपैड बनाए जा रहे हैं।

Tags:
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • new CM Mohan Yadav
  • नए सीएम मोहन यादव
  • CM's oath taking ceremony in MP on Wednesday
  • PM Narendra Modi will come for swearing in
  • where will the swearing in ceremony take place
  • एमपी में सीएम की शपथ बुधवार को
  • शपथ ग्रहण में पीएम नरेंद्र मोदी आएंगे
  • शपथ ग्रहण समारोह कहां होगा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा