राजस्थान पुलिस ने 13 दिन में 111 करोड़ की अवैध शराब, मादक पदार्थ और नकदी जब्त की, रिकॉर्ड बनाया

The Sootr CG | Oct 23, 2023, 24:00 IST
Share
राजस्थान पुलिस ने 13 दिन में 111 करोड़ की अवैध शराब, मादक पदार्थ और नकदी जब्त की, रिकॉर्ड बनाया
राजस्थान पुलिस ने 13 दिन में 111 करोड़ की अवैध शराब, मादक पदार्थ और नकदी जब्त की, रिकॉर्ड बनाया

राजस्थान पुलिस ने आदर्श आचार संहिता के पहले 13 दिनों में जब्ती के आंकड़े का कीर्तिमान ध्वस्त कर दिया है। इन 13 दिनों में अब तक 111 करोड़ की अवैध सामग्री जब्त की जा चुकी है।

मनीष गोधा, JAIPUR. राजस्थान में इस बार चुनाव में बड़ी मात्रा में अवैध धनराशि और सामग्री बरामद की जा रही है। राजस्थान पुलिस ने आदर्श आचार संहिता के पहले 13 दिनों में जब्ती के आंकड़े का कीर्तिमान ध्वस्त कर दिया है। इन 13 दिनों में अब तक 111 करोड़ की अवैध सामग्री जब्त की जा चुकी है। जबकि पिछले विधानसभा चुनाव में 60 दिन में 65 करोड़ का अवैध माल जब्त किया गया था।

पिछले विभानसभा चुनाव की तुलना में कई गुना अधिक जब्ती

व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ के प्रभारी महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार ने बताया कि पिछले चुनावों की तुलना में इस वर्ष कई गुना अधिक जब्ती हो सकती है। अब तक करीब 15 करोड़ की अवैध शराब पकड़ी गई जबकि 38 करोड़ के मादक पदार्थ पुलिस ने जब्त किए हैं। साथ ही नकदी के अवैध लेनदेन पर भी प्रभावी शिकंजा कस करीब 15 करोड़ रुपए की राशि अब तक जब्त की जा चुकी है।

14 करोड़ का सोना-चांदी जब्त

आईजी ने बताया कि हथियारों और सोना चांदी के अवैध धंधे पर भी पुलिस पैनी नजर बनाए हुए है। अब तक करीब 14 करोड़ रुपए कीमत का सोना- चांदी जब्त किया गया है।

सीमाओं पर 250 से ज्यादा नाके, 2000 उड़नदस्ते तैनात

चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत करीब 2000 उड़नदस्ते लगाए गए हैं। इन उड़नदस्तों ने अब तक करीब 8 करोड़ की धरपकड़ की गई है। कुल 650 नाके लगाए गए हैं। इनमें राजस्थान से लगती अन्य राज्यों की सीमाओं पर 250 से ज्यादा नाके लगाकर उन्हें सीसीटीवी से लेस भी किया गया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे तथा अमृतसर जामनगर भारतमाला सड़क के हर निकास पर पुलिस पिकेट लगाया गया है। भारत माता सड़क राजस्थान में करीब 600 किलोमीटर और एक्सप्रेस-वे करीब 350 किलोमीटर में है।

जोधपुर समेत 5 जिलों को प्रभावी कार्रवाई

जिले की विशेष टीमें, थानों तथा एसओजी, स्टेट क्राइम ब्रांच द्वारा भी इसमें सहयोग दिया जा रहा है। धर पकड़ की कार्रवाई में बांसवाड़ा, बाड़मेर, जोधपुर, भीलवाड़ा और अलवर इत्यादि जिले का प्रदर्शन उच्च स्तरीय रहा है। प्रत्येक जिले के दैनिक प्रदर्शन का विश्लेषण कर उन्हें निर्देश दिए जा रहे हैं।

धनबल का दुरुपयोग रोकने ये की हैं तैयारियां

आईजी कुमार ने बताया कि उन्होंने चुनाव में धनबल के दुरुपयोग को रोकने कई सारे नवाचार किए हैं। राज्य में पहली बार समस्त नाकों की आठ अंकीय यूनिक कोडिंग की गई। जिससे निगरानी, उत्तरदायित्व निर्धारण और विश्वसनीयता कायम हुई है। पुलिस मुख्यालय से दिन रात एक विशेष टीम मॉनिटरिंग कर रही है। तकनीकी एप के माध्यम से समस्त जब्ती की पल-पल की सूचना प्रकोष्ठ तक पहुंच रही है। सभी राज्य स्तरीय और केंद्रीय एजेंसी के साथ निकट समन्वय का भी प्रकोष्ठ कार्य देख रहा है। संयुक्त दलों के माध्यम से कार्रवाई की जा रही है।

Tags:
  • Rajasthan News
  • Jaipur News
  • राजस्थान न्यूज
  • जयपुर समाचार
  • Assembly Elections
  • विधानसभा चुनाव
  • Rajasthan Police action
  • Rajasthan Police seized illegal material and cash worth Rs 111 crore
  • राजस्थान पुलिस की कार्रवाई
  • राजस्थान पुलिस ने 111 करोड़ की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं