DIG नर्मदापुरम राजपूत को हटाया, अतुलकर को सौंपा प्रभार, ADG पवन श्रीवास्तव को नारकोटिक्स का प्रभार, 9 IPS को नई जिम्मेदारी

BP Shrivastava | Feb 04, 2024, 10:26 IST
Share
DIG नर्मदापुरम राजपूत को हटाया, अतुलकर को सौंपा प्रभार, ADG पवन श्रीवास्तव को नारकोटिक्स का प्रभार, 9 IPS को नई जिम्मेदारी
DIG नर्मदापुरम राजपूत को हटाया, अतुलकर को सौंपा प्रभार, ADG पवन श्रीवास्तव को नारकोटिक्स का प्रभार, 9 IPS को नई जिम्मेदारी

नर्मदापुरम डीआईजी जगत सिंह राजपूत को मैदानी पदस्थापना से हटा दिया गया है। उनकी जगह छिंदवाड़ा रेंज के डीआईजी सचिन कुमार अतुलकर को नर्मदापुरम डीआईजी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

BHOPAL.नर्मदापुरम डीआईजी जगत सिंह राजपूत को मैदानी पदस्थापना से हटा दिया गया है। उनकी जगह छिंदवाड़ा रेंज के डीआईजी सचिन कुमार अतुलकर को नर्मदापुरम डीआईजी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। एडीजी सतर्कता पवन श्रीवास्तव को एडीजी नारकोटिक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

जानें कौन कहां पदस्थ

राज्य सरकार ने शनिवार को जारी किए आदेश में आईपीएस अफसरों के साथ एएसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारियों के भी तबादले किए हैं। इसके अलावा मध्यप्रदेश के 2020 और 2021 बैच के आईपीएस अफसरों की नई पदस्थापना की गई है। आईपीएस अफसर अंकित सोनी को एसडीओपी मनावर धार, मयूर खंडेलवाल को एसीपी हबीबगंज भोपाल, सोनाक्षी सक्सेना को एएसपी जबलपुर, सियाज के. एम. को एएसपी ग्वालियर, आनंद कलादगी को एसडीओपी बैरसिया भोपाल, कृष्ण लालचंदानी को एसीपी विजय नगर इंदौर, आयुष गुप्ता को सीएसपी लश्कर ग्वालियर, विदिता डागर को एसडीओपी नागौद सतना, आदर्शकांत शुक्ला को एसडीओपी बामौर मुरैना, नरेंद्र रावत को एसडीओपी मुलताई बैतूल, अभिषेक रंजन को एसडीओपी नीमच बनाया गया है।

ASP और DSP स्तर के अफसरों के तबादले

एएसपी और डीएसपी स्तर के अफसरों के तबादले भी किए गए है। अमृतलाल मीणा एएसपी ग्वालियर से एआईजी पीएचक्यू, कमल मौर्य एएसपी जबलपुर से उप सेनानी 5वीं वाहिनी मुरैना, मनकामना प्रसाद एएसपी राजगढ़ से एआईजी पीएचक्यू, इडला मौर्य एसडीओपी सैलाना से डीएसपी अजाक रतलाम, पंकज दीक्षित एसडीओपी बैरसिया से डीएसपी आईजी आफिस (देहात) भोपाल, धीरज बब्बर एसडीओपी मनावर से डीएसपी अजाक देवास, सुरेश पाल सिंह एसडीओपी मुलताई से डीएसपी महिला सुरक्षा बैतूल, वीरेंद्र कुमार मिश्रा एसीपी हबीबगंज से डीएसपी पीएचक्यू, दीपाली चंदौरिया एसडीओपी बामोर से सहायक सेनानी 13वीं वाहिनी ग्वालियर, कृष्ण कुमार अवस्थी एसडीओपी जुन्नारदेव से सहायक सेनानी 6वी वाहिनी छिंदवाड़ा, इंद्राज सिंह राजपूत एसडीओपी मऊगंज से सहायक सेनानी 6वीं वाहिनी छिंदवाड़ा में पदस्थ किए गए हैं।

Tags:
  • Transfer in police department in MP
  • DIG Narmadapuram Rajput Transfered
  • Atulkar given charge of DIG Narmadapuram
  • ADG Pawan Srivastava given additional charge of narcotics
  • posting of 9 IPS
  • एमपी में पुलिस विभाग में तबादले
  • डीआईजी नर्मदापुरम राजपूत को हटाया
  • अतुलकर को डीआईजी नर्मदापुरम का प्रभार
  • एडीजी पवन श्रीवास्तव को नारकोटिक्स का अतिरिक्त प्रभार
  • 9 आईपीएस की पोस्टिंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा