मध्य प्रदेश में 10 आईपीएस, एसपीएस अफसर एकतरफा जबरिया कार्यमुक्त

Ravi Awasthi | Mar 25, 2025, 24:19 IST
Share
10 IPS SPS officers
10 IPS SPS officers

दस पुलिस अफसरों को एकतरफा कार्यमुक्त किया गया,वे सभी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी हैं। इनमें इंदौर पुलिस कमिश्नरी से हटाए गए पांच अधिकारी भी शामिल हैं।

BHOPAL. तबादले रुकवाने के फेर में कार्यमुक्त नहीं होने वाले प्रदेश के आला अफसरों के रवैए को लेकर सरकार का रुख सख्त है। एक दिन पहले 15आईपीएस अफसरों के तबादलों के बाद,आज उन दस आईपीएस व एसपीएस अफसरों को जबरिया एकतरफा कार्यमुक्त किया गया,जिन्हें 19 दिन पहले स्थानांतरित किया गया था।

तबादला रुकवाने की कवायद

बताया जा रह है स्थानांतरित कुछ अधिकारी अपनी नई पदस्थापना से खुश नहीं हैं और वे अपना तबादला रुकवाने की कवायद करते हुए अपने पदों पर जमे हुए थे। जिन दस पुलिस अफसरों को आज यानी एकतरफा कार्यमुक्त किया गया,वे सभी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी हैं। इनमें इंदौर पुलिस कमिश्नरी से हटाए गए पांच अधिकारी भी शामिल हैं। जो इंदौर शहर में बने रहने का मोह नहीं छोड़ पा रहे थे। इनमें कुछ ऐसे भी जिन्हें उनके वरिष्ठ अफसरों द्वारा रिलीव नहीं किया जा रहा था।

ये खबर भी पढ़िए... IPS अफसरों के तबादले: लोकायुक्त डीजी जयदीप प्रसाद हटाए गए, साईं मनोहर को इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी

ये खबर भी पढ़िए... एमपी कैडर के एक IAS और एक IPS की केंद्र में पोस्टिंग, शिवराज सिंह के साथ करेंगे काम

एकतरफा रिलीव किए गए ये अफसर

पूर्व में स्थानांतरित व आज कार्यमुक्त किए गए इन अफसरों के नाम इस प्रकार हैं। नरेंद्र रावत एसीपी इंदौर से एएसपी खरगोन,करनदीप सिंह एसीपी इंदौर से एसडीओपी बैहर,बालाघाट,रश्मि मिश्रा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आसूचना इंदौर से एआईजी पीएचक्यू, प्रवीण भूरिया अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त इंदौर एएसपी श्योपुर, विशाल सिंह उप सेनानी 24वीं वाहिनी विसबल जावरा रतलाम से उप सेनानी 5वीं वाहिनी विसबल इंदौर,परवेज अनवर खान उप सेनानी 26वीं वाहिनी विसबल गुना से दूसरी वाहिनी विसबल ग्वालियर,मनोहर सिंह बारिया एएसपी खरगोन ग्रामीण से उप सेनानी 24वीं वाहिनी विसबल जावरा रतलाम,डॉ चंचल नागर एएसपी सीआईडी उज्जैन से एएसपी मैहर सतना, राकेश कुमार पांद्रो एआईजी पीएचक्यू से एएसपी नक्सल आपरेशन बालाघाट व मनोज कवरेती उप सेनानी 36वीं वाहिनी विसबल बालाघाट से उप सेनानी 13वीं वाहिनी विसबल ग्वालियर शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़िए... नहीं रहे IPS मनीष शंकर शर्मा, स्पेशल डीजी रेल का दिल्ली में इलाज के दौरान निधन

ये खबर भी पढ़िए... जन्मदिन विशेषः पहली बार सीएम बने मोहन ने लिए ये चौंकाने वाले फैसले, आइए जानें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • ips
  • आईपीएस
  • एमपी हिंदी न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती