ग्वालियर में कलेक्ट्रेट पर गुर्जर उपद्रव में 10 और गिरफ्तार, पुलिस की नजर में 40 अन्य उपद्रवी, तलाश जारी
The Sootr | Sept 28, 2023, 24:00 IST
ग्वालियर में कलेक्ट्रेट पर गुर्जर उपद्रव में 10 और गिरफ्तार, पुलिस की नजर में 40 अन्य उपद्रवी, तलाश जारी
ग्वालियर में कलेक्ट्रेट पर गुर्जर समाज ने दो दिन पहले जो दंगे किए थे, उसमें 11 लोगों की गिरफ्तारी के बाद अब दस और नए उपद्रवी पकड़े गए हैं
GWALIOR. ग्वालियर में कलेक्ट्रेट पर गुर्जर समाज ने दो दिन पहले जो दंगे किए थे, उसमें 11 लोगों की गिरफ्तारी के बाद अब दस और नए उपद्रवी पकड़े गए हैं। बता दें कि इस मामले में पांच FIR समेत 700 लोगों पर मामला दर्ज किया गया था। इसमें कांग्रेस, बसपा, सपा के अलावा कई विधानसभा चुनाव के उम्मीदवार शामिल हैं। बता दें कि कांग्रेस विधायक राकेश मावई पर भड़काऊ भाषणद देने पर FIR दर्ज की गई है।
25 सितंबर को ग्वालियर के फूलबाग मैदान में गुर्जर महाकुंभ आयोजित किया गया था। इस दौरान कांग्रेस विधायक राकेश मावई ने भड़काऊ भाषण दिया था। साथ ही इस महाकुंभ में भारी संख्या में शामिल हुआ गुर्जर समाज की कुछ मांगें थी। जिन पर कोई अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं आया तो वे भड़क गए। उन्होंने चक्काजाम कर दिया। पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की। करीब 500 से ज्यादा लोग कलेक्ट्रेट पहुंच गए। यहां भी जमकर उत्पात मचाया और अफसरों की 200 से ज्यादा गाड़ियां तोड़ दी।
इस दौरान अभी तक 21 उपद्रवी पकड़े जा चुके हैं। सीसीटीवी फुटेज में पुलिस ने 40 अन्य उपद्रवियों की पहचान की है। जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। उपद्रवियों को पकड़ने के लिए सिरोल, पड़ाव, घाटीगांव और बिलौआ थाना पुलिस लगी है, साथ ही पुलिस अफसर लगातार मॉनिटरिंग कर रहे है। इस दौरान कई अफसर और जवान भी लगाए गए हैं।
गुर्जर समाज का फूटा गुस्सा
पुलिस तलाश में जुटी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari