नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह की एक याचिका पर HC का एक्शन, लगाया 10 हजार का जुर्माना, जानिए क्या है पूरा मामला?

Pratibha Rana | Sept 20, 2023, 24:00 IST
Share
नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह की एक याचिका पर HC का एक्शन, लगाया 10 हजार का जुर्माना, जानिए क्या है पूरा मामला?
नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह की एक याचिका पर HC का एक्शन, लगाया 10 हजार का जुर्माना, जानिए क्या है पूरा मामला?

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नामांकन से जुड़े नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह के आवेदन को मप्र हाई कोर्ट की ग्वालियर बेंच ने खारिज करते हुए दस हजार का जुर्माना लगाया है।

GWALIOR. नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह की एक याचिका पर मप्र हाई कोर्ट की ग्वालियर बेंच ने खारिज करते हुए दस हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। मामला केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से जुड़ा हुआ है, जब वह राज्यसभा के लिए निर्वाचन कर रहे थे। गोविंद सिंह ने सिंधिया के राज्यसभा निर्वाचन से जुड़े मामले को लेकर आवेदन में इस मामले को दूसरे कोर्ट में कराने की मांग की। इसी मामले को लेकर उनपर फाइन लगाया गया है। इसकी अगली सुनवाई 25 सितंबर को होगी।

नेता प्रतिपक्ष पर 10 हजार का जुर्माना

दरअसल जस्टिस दीपक अग्रवाल ने बताया कि गोविंद सिंह ने हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की, जिसे खारिज कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट में आवेदन देते हुए याचिका की सुनवाई किसी अन्य कोर्ट में कराने की मांग की। इससे ये साफ होता है कि याचिकाकर्ता ने कोर्ट पर दबाव बनाने के लिए ये आवेदन दिया और इसीलिए बेंच के खिलाफ झूठे आरोप लगाए।

क्या है पूरा मामला?

बता दें, गोविंद सिंह ने सिंधिया के राज्यसभा निर्वाचन को चुनौती देते हुए याचिका दायर की। इस याचिका में आरोप लगाए है कि सिंधिया ने नामांकन दाखिल करते समय, जो शपथ पत्र दिया, उसमें भोपाल के पुलिस थाना श्यामला हिल्स में दर्ज एफआईआर की सूचना का हवाला नहीं दिया। कुछ दिन नेता प्रतिपक्ष की तरफ से हाई कोर्ट में आवेदन पेश किया गया, जिसमें मामले की सुनवाई अन्य बेंच में स्थानांतरित करने की गुहार लगाई गई।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Union Minister Jyotiraditya Scindia
  • केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • Leader of Opposition Dr. Govind Singh
  • fine on Leader of Opposition
  • नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह
  • नेता प्रतिपक्ष पर जुर्माना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा