100 फीसदी वेतन के लिए कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, संडे को चलाएंगे डिजिटल कैंपेन

Sanjay Sharma | Aug 10, 2024, 21:02 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्यप्रदेश में नवनियुक्त कर्मचारियों की ओर से सीएम मोहन यादव के नाम एक चिट्ठी लिखी गई है। इसमें कर्मचारियों का कहना है कि सरकार 70, 80 या 90 फीसदी वेतन का प्रावधान खत्म करे। कर्मचारियों को सौ फीसदी वेतन ही मिलना चाहिए...

BHOAPL. मध्यप्रदेश के नवनियुक्त कर्मचारियों ने 100 फीसदी वेतन पाने के लिए मोर्चा खोल दिया है। उनका कहना है कि अब वे 70, 80 या 90 नहीं, बल्कि 100 फीसदी वेतन चाहते हैं। कर्मचारियों ने डिजिटल कैंपेन का सहारा लिया है। इस रविवार यानी 11 अगस्त को एक्स (पहले ट्विटर) पर डिजिटल कैंपेन चलाया जाएगा। इसके लिए बाकायदा हैशटैग #मध्यप्रदेश_सौ_फीसद_वेतन_दो और #We_want_full_salary_in_mp जारी किए हैं। नवनियुक्त कर्मचारियों की ओर से इसे लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम एक चिट्ठी भी लिखी गई है। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार 70, 80 या 90 फीसदी वेतन का प्रावधान खत्म करे। कर्मचारियों को सौ फीसदी वेतन ही मिलना चाहिए।

शिवराज ने किया था ऐलान

कर्मचारियों का कहना है कि विधानसभा चुनाव से पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वेतन विसंगति को दूर करने का वादा किया था। तब शिवराज ने कहा था कि दोबारा सरकार बनने पर पिछली सरकार द्वारा लागू किए गए वेतन विसंगति नियम को खत्म कर पहले साल से ही सौ फीसदी वेतन दी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है।

अभी क्या है व्यवस्था

मौजूदा नियम के अनुसार, अभी नवनियुक्त कर्मचारियों को तीन साल तक क्रमश: 70, 80 और 90 फीसदी वेतन दिया जाता है। कर्मचारियों की परिवीक्षा अवधि खत्म होने के बाद वे सौ प्रतिशत वेतन के पात्र होते हैं। अब कर्मचारियों ने इसे खत्म करने की मांग की है। उनका कहना है कि यह बड़ी विसंगति है।

MPPSC और ईसीबी में क्या अंतर

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग यानी MPPSC से चयनित अधिकारी को पहले महीने से ही 100 प्रतिशत वेतन मिलता है, कर्मचारी चयन मंडल यानी ईसीबी से चयनित अधिकारी-कर्मचारियों को पहले साल में 70 फीसदी सैलरी मिलती है। अब कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें 100 फीसदी वेतन दिया जाए। वहीं, जिस कर्मचारी का नौकरी करने के बीच जो नुकसान हुआ है, उसे एरियर के रूप में दिया जाए।

पड़ोसी राज्य में यह हो चुका...

मध्यप्रदेश के नवनियुक्त कर्मचारियों की ओर से एक्स पर जारी एक पोस्ट के अनुसार, छत्तीसगढ़ में भी पहले मध्यप्रदेश की तरह प्रावधान था, लेकिन वहां सरकार ने इसे खत्म कर दिया है। सीजी में अब कर्मचारियों को पहले महीने से सौ फीसदी सैलरी मिलती है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • 100 फीसदी वेतन
  • कर्मचारियों ने खोला मोर्चा
  • डिजिटल कैंपेन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा