भोपाल बीजेपी ऑफिस हुआ राममय, 108 दिव्यांगजन कर रहे ब्रेल लिपि कर रहे अखंड रामायण पाठ, वीडी शर्मा हुए शामिल

Vikram Jain | Jan 21, 2024, 17:57 IST
Share
भोपाल बीजेपी ऑफिस हुआ राममय, 108 दिव्यांगजन कर रहे ब्रेल लिपि कर रहे अखंड रामायण पाठ, वीडी शर्मा हुए शामिल
भोपाल बीजेपी ऑफिस हुआ राममय, 108 दिव्यांगजन कर रहे ब्रेल लिपि कर रहे अखंड रामायण पाठ, वीडी शर्मा हुए शामिल

भोपाल बीजेपी कार्यालय में 108 दिव्यांगजन ब्रेल लिपि में अखंड रामायण का पाठ कर रहे है।

BHOPAL. अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर के उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में खासा उत्साह है। हर शहर और गांव में उत्साह और उल्लाह देखने को मिल रहा है। जगह-जगह पर राम भक्त धार्मिक कार्यक्रम में लगे हुए है। भोपाल शहर भी श्रीराम की भक्ति में डूब हुया है। यहां बीजेपी प्रदेश कार्यालय में 108 नेत्रहीन दिव्यांगजन ब्रेल लिपि में अखंड रामायण का पाठ कर रहे हैं। रामायण पाठ कल सोमवार दोपहर तक चलेगा।

रामायण पाठ में पहुंचे वीडी शर्मा

बीजेपी कार्यालय के परिसर में बने मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश कार्यालय मंत्री राघवेन्द्र शर्मा ने पूजा- अर्चना कर अखंड रामायण पाठ शुरु कराया। रामायण पाठ कर रहे दिव्यांगजनों ने कहा कि वह देखने में असमर्थ है, लेकिन प्रभु की कृपा, गुरु ज्ञान से पाठ करते हैं। यहां रामायण पाठ 24 घंटे निरन्तर चलेगा।

यह हमारे लिए गौरव का क्षण: वीडी शर्मा

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि 22 जनवरी को दुनिया में भारत एक नया इतिहास लिखने वाला है। 500 साल के लंबे संघर्ष और इंतजार के बाद अयोध्या में भव्य मंदिर में रामलला विराजमान हो रहे हैं। यह हमारे लिए गौरव का क्षण है। कल पूरी दुनिया में दीपावली मनेगी और भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इसको लेकर प्रदेश कार्यालय में टॉस्क नेशनल और दिव्यांग मंच द्वारा ब्रेल लिपि में अखंड रामायण पाठ किया जा रहा है।

रामायण पाठ को लेकर दिव्यांगजनों में उत्साह

अखंड रामायण पाठ में शामिल हुए जबलपुर के सूरज प्रसाद रजक ने खुशी जताते हुए कहा कि उन्हे रामायण पाठ में आकर बहुत अच्छा लग रहा है। राज्य स्तरीय अखंड रामायण पाठ का ये पहला अवसर है। अपने गांव में और जबलपुर के ब्लाइंड स्कूल में कई बार अखंड रामायण का पाठ कर चुके हैं। ब्रेल लिपि के माध्यम से छूकर रामायण का पाठ करते हैं। सूरज प्रसाद आगे बताते है कि पाठ से ज्यादा वाद्ययंत्र बजाने में ज्यादा रूचि है। जहां भी अखंड रामायण का पाठ होता है वहां हारमोनियम, तबला, ढ़ोलक, बांसुरी बजाने जाता हूं।

वहीं सतना से आए अनिल बागरी ने बताया कि रामलला की प्राणप्रतिष्ठा के कार्यक्रम में अपनी सहभागिता देने के लिए हम भी आए हैं। और रामभक्ति और रामचरितमानस के आयोजन का हिस्सा बन रहे हैं। हम 108 दिव्यांग लोग हैं जो अलग-अलग समय पर अखंड रामायण का पाठ कर रहे है।

अखंड रामायण पाठ में पहुंचे SBI अधिकारी लालजी यादव ने कहा कि हम लोगों ने अपनी सहभागिता निभाने के लिए इस रामायण पाठ में हिस्सा लिया है। हम लोग भी बराबर के हकदार हैं और पूरे विश्व का कल्याण हो, सनातन का झंडा सर्वत्र बुलंद हो। इस कामना के साथ हमने पाठ का आयोजन किया है। हम ब्रेल लिपि से रामायण का पाठ करते हैं।

ब्रेल लिपि में पाठ कर रहे 108 दिव्यांगजन

बता दे कि बीजेपी प्रदेश कार्यालय स्थित शिव मंदिर में अखंड रामायण का पाठ प्रदेशभर से आए 108 दिव्यांगजन ब्रेल लिपि में कर रहे हैं। बीजेपी की पहल पर नेत्रहीन दिव्यांगों को अखंड रामायण पाठ का आमंत्रण भेजकर बुलवाया गया है। ये सभी दिव्यांग ब्रेल लिपि से बनी रामायण के सहारे पाठ करते हैं। दर्जन भर से ज्यादा ब्रेल लिपिबद्ध रामायण भी बीजेपी ऑफिस में बुलवाई गई हैं। जो देश में अपनी तरह का पहला आयोजन है। 22 जनवरी सोमवार को हवन-पूजन के साथ अखंड रामायण पाठ का समापन होगा। इसके साथ ही रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण भी प्रदेश बीजेपी कार्यालय से दिखाया जाएगा।

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • BJP state president VD Sharma
  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा
  • Bhopal BJP office
  • recitation of Akhand Ramayana in Braille script
  • disabled people recited Ramayana
  • भोपाल बीजेपी ऑफिस
  • ब्रेल लिपि में अखंड रामायण का पाठ
  • दिव्यांगजनों ने किया रामायण पाठ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा